WhatsApp चैट लॉक फीचर जल्द होगा लिंक्ड डिवाइसेज पर उपलब्ध

WhatsApp ने बीते साल चैट लॉक फीचर पेश किया था। यह फीचर यूजर्स को अपनी चैट को एक छिपे हुए फोल्डर में रखने देता है।

WhatsApp चैट लॉक फीचर जल्द होगा लिंक्ड डिवाइसेज पर उपलब्ध

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp ने बीते साल चैट लॉक फीचर पेश किया था।

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने बीते साल चैट लॉक फीचर पेश किया था।
  • WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने दावा किया।
  • लॉक्ड चैट फीचर अब टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
WhatsApp ने बीते साल चैट लॉक फीचर पेश किया था। यह फीचर यूजर्स को अपनी चैट को एक छिपे हुए फोल्डर में रखने देता है जिसे सिर्फ सुरक्षित पासकोड, फिंगरप्रिंट या फेस आईडी के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है। मेटा ने वॉट्सऐप पर सिक्योरिटी और प्राइवसी प्रोटेक्शन को बेहतर बनाने के लिए इस फीचर को पेश किया। अब, सोशल मीडिया दिग्गज कथित तौर पर चैट लॉक फंक्शन को लिंक किए गए डिवाइसेज तक एक्सटेंड करना चाह रहा है। कहा जा रहा है कि वॉट्सऐप आगामी अपडेट लिंक्ड डिवाइसेज के लिए फीचर लाएगा। इस अपडेट को वॉट्सऐप के एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.24.8.4 में देखा गया है।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने दावा किया कि WhatsApp लिंक किए गए डिवाइसेज के लिए लॉक्ड चैट फीचर पर काम कर रहा है और यह आगामी अपडेट में उपलब्ध होगा। पब्लिकेशन ने एंड्रॉइड 2.24.8.4 अपडेट के लिए नए वॉट्सऐप बीटा में आगामी फीचर के बारे में देखा है जो Google Play बीटा प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध है।

लॉक्ड चैट फीचर अब टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में फंक्शन का प्रीव्यू शामिल है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, ऐप यूजर्स को लिंक किए गए डिवाइस पर चैट एक्सेस के लिए सीक्रेट कोड सेट करने की अनुमति देगा। चैट लॉक सेटिंग्स>सीक्रेट कोड ऑप्शन पर जाकर सीक्रेट कोड को प्राइमरी डिवाइस से सेट करना होगा।

वॉट्सऐप ने मई 2023 में एक नया चैट लॉक फीचर शुरू किया और यह फीचर वर्तमान में प्राइमरी डिवाइसेज तक सीमित है। यह यूजर्स को उनकी निजी और ग्रुप चैट पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करता है। लॉक की गई चैट के नोटिफिकेशन में सेंडर का नाम नहीं दिखेगा और न ही मैसेज प्रीव्यू दिखेगा। यूजर्स इन छिपी हुई चैट को एक अलग लॉक किए गए चैट फोल्डर में देख सकते हैं, जिसे सिर्फ पासकोड, फिंगरप्रिंट और फेस आईडी के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

Meta के डेवलपर्स बीटा चैनल के जरिए वॉट्सऐप पर लगातार नए और आगामी फीचर्स ला रहे हैं। यह कथित तौर पर अपनी इन-ऐप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट को चालू करने पर काम कर रहा है। इसके अलावा एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप को कथित तौर पर सेटिंग्स के जरिए सीधेफोटो और वीडियो की अपलोड क्वालिटी सेट करने के लिए एक नया फीचर मिल रही है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  9. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  10. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »