WhatsApp ने जनवरी में भारत में 29 लाख एकाउंट्स पर लगाया बैन

वॉट्सऐप को जनवरी में कुल 1,461 रिपोर्ट्स मिली थी और 195 मामलों को कार्रवाई के लिए चुना गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मार्च 2023 21:57 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप को जनवरी में कुल 1,461 रिपोर्ट्स मिली थी
  • कंपनी उत्पीड़न को रोकने के लिए टूल्स और रिसोर्सेज का भी इस्तेमाल करती है
  • वॉट्सऐप के दुनिया भर में दो अरब से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं

पिछले वर्ष के अंत में वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स के डेटा को हैकर्स ने चुरा लिया था

मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने बताया है कि उसने भारत में जनवरी में 29 लाख से अधिक एकाउंट्स को बैन किया है। वॉट्सऐप ने कहा कि यूजर्स की शिकायतों का जवाब देने और उन पर कार्रवाई करने के अलावा वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार को रोकने के लिए टूल्स और रिसोर्सेज का भी इस्तेमाल करता है। 

वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा, "वॉट्सऐप एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विसेज में उत्पीड़न को रोकने में आगे है। हमारे प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए वॉट्सऐप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य टेक्नोलॉजी, डेटा साइंटिस्ट्स और एक्सपर्ट्स में लगातार इनवेस्टमेंट किया है।" वॉट्सऐप को जनवरी में कुल 1,461 रिपोर्ट्स मिली थी और 195 मामलों को कार्रवाई के लिए चुना गया था। वॉट्सऐप को एकाउंट सपोर्ट पर 51 रिपोर्ट, बैन अपील पर 1,300 से अधिक रिपोर्ट मिली थी। प्रवक्ता ने बताया, "IT रूल्स के तहत, हमने जनवरी के लिए हमारी रिपोर्ट पब्लिश की है। इस यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में यूजर्स की ओर से प्राप्त हुई शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी है। जनवरी में वॉट्सऐप ने 29 लाख से अधिक एकाउंट्स पर बैन लगाया है।" 
Advertisement

कंपनी का कहना है कि वह रोकथाम पर विशेषतौर पर जोर देती है क्योंकि उसका मानना है कि नुकसान वाली गतिविधि को होने से पहले रोकना नुकसान होने के बाद इसे पकड़ने से बेहतर है। पिछले वर्ष के अंत में वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स के डेटा को हैकर्स ने चुरा लिया था। इनमें भारत अमेरिका, सऊदी अरब और मिस्र सहित 84 देशों के यूजर्स शामिल थे। हैकर्स ने इस डेटा को ऑनलाइन बेचने की कोशिश की थी।  

Cybernews की रिपोर्ट में बताया गया था कि एक हैकिंग कम्युनिटी फोरम पर विज्ञापन देकर 48.7 करोड़ वॉट्सऐप यूजर्स के मोबाइल नंबर्स की बिक्री का दावा किया गया है। इस जानकारी का इस्तेमाल फिशिंग अटैक्स में किया जाता है। इस वजह से वॉट्सऐप यूजर्स को अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल और मैसेज से बचना चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि जब फेसबुक और वॉट्सऐप का मालिकाना हक रखने वाली Meta के प्लेटफॉर्म्स से डेटा की चोरी हुई है। पिछले वर्ष एक हैकर ने 50 करोड़ से अधिक फेसबुक यूजर्स की जानकारी मुफ्त देने की पेशकश की थी। इसमें इन यूजर्स के फोन नंबर और अन्य डिटेल्स शामिल थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.