व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में आया जिफ़ इमेज सपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2016 17:35 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.16.293 में जिफ़ इमेज सपोर्ट फ़ीचर आ गया है
  • व्हाट्सऐप बीटा यूज़र अब जिफ़ इमेज भेज सकते हैं
  • इससे पहले वीडियो को जिफ़ में बदलकर भेजने का विकल्प मिला था
व्हाट्सऐप में लगातार नए फ़ीचर शामिल किए जा रहे हैं। व्हाट्सऐप ने इसी हफ्ते तस्वीरों व वीडियो में टेक्स्ट लिखने और कलाकारी करने समेत कई विकल्प देने का ऐलान किया था। अब व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में आखिरकार बहु-प्रतीक्षित जिफ़ सपोर्ट आ गया है। पिछले कई महीनों से व्हाट्सऐप में जिफ़ सपोर्ट मिलने की खबरें हैं। इससे पहले व्हाट्सऐप में 6 सेकेंड या उससे कम के वीडियो को जिफ़ फॉरमेट में बदलने का फ़ीचर आया था। लेकिन पिछले कुछ समय से यह विकल्प बीटा यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं था।

फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के लेटेस्ट बीटा ऐप 2.16.293 के साथ ही यूज़र अब अपने डिवाइस की गैलरी से किसी जिफ़ इमेज को आम तस्वीर या वीडियो की तरह ही देख सकते हैं। व्हाट्सऐप से किसी मीडिया फाइल को भेजने पर अब फोटोज़ व वीडियोज़ के साथ जिफ़ का विकल्प भी दिख रहा है। जिफ़ टैब में जाकर किसी भी जिफ़ इमेज को सेलेक्ट कर उस पर कैप्शन लिखकर आप उसे अपने दोस्तों व परिवार के साथ साझा कर सकते हैं।
Advertisement

अगर आप किसी फाइल ब्राउज़र या फोल्डर व्यू को गैलरी में देखें तो यूज़र को मिलने वाले जिफ़ व्हाट्सऐप डायरेक्टरी में 'व्हाट्सऐप एनिमेटेड जिफ़' फोल्डर में स्टोर दिख जाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप जिफ़ इमेज को एमपी4 में कंप्रेस कर देता है जो कि काफी हद तक डेटा फ्रेंडली है। इसलिए आप तकनीकी तौर पर एमपी4 भेज और प्राप्त कर रहे हैं लेकिन ये ऐनिमेटेड जिफ़़ हैं नाकि एमपी4 वीडियो। व्हाट्सऐप 2.16.293 को एपीके मिरर से या फिर प्ले स्टोर में जाकर बीटा ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , whatsapp, whatsapp gif image, whatsapp gif support
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.