• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp यूज़र्स को जल्द मिल सकता है वेकेशन मोड, जानें कैसे करता है काम

WhatsApp यूज़र्स को जल्द मिल सकता है वेकेशन मोड, जानें कैसे करता है काम

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एंड्रॉयड के लिए WhatsApp Beta 2.20.206.2 जारी किया है और WABetaInfo ने ऐप के कोड से सभी नए विकसित किए जा रहे फीचर्स का पता लगाया है।

WhatsApp यूज़र्स को जल्द मिल सकता है वेकेशन मोड, जानें कैसे करता है काम

WhatsApp के लेटेस्ट बीटा अपडेट में देखे गए कई नए फीचर्स

ख़ास बातें
  • Android के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा में मिला कई फीचर्स का हिंट
  • आर्काइव्ड चैट्स के लिए जल्द जोड़ा जा सकता है नया वेकेशन मोड
  • इंटरफेस में भी हो सकते है कुछ छोटे बदलाव
विज्ञापन
WhatsApp सक्रिय रूप से एक वेकेशन मोड फीचर पर काम कर रहा है, जो यूज़र्स को नया मैसेज आने पर् भी चैट को 'आर्काइव्ड चैट' में बनाए रखने की सुविधा देगा। अभी, जब भी कोई नया मैसेज आता है, तो व्हाट्सऐप आर्काइव्ड की गई चैट को अनआर्काइव कर देता है, लेकिन वेकेशन मोड ऐसा होने से रोकेगा। एंड्रॉयड बीटा के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप इस वेकेशन मोड फीचर में सुधार लाता है और इशारा देता है कि व्हाट्सऐप इस मोड को तेज़ी से विकसित कर रहा है। उम्मीद की जा सकती है कि यह फीचर आने वाले दिनों में जारी कर दिया जाए।

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एंड्रॉयड के लिए WhatsApp Beta 2.20.206.2 जारी किया है और WABetaInfo ने ऐप के कोड से सभी नए विकसित किए जा रहे फीचर्स का पता लगाया है। व्हाट्सऐप फीचर्स ट्रैकर ने ऐप में वेकेशन मोड फीचर का पता लगाया है। इससे पता चलता है कि ऐप में नए फीचर पर तेज़ी से काम चालू है। जैसा कि हमने बताया कि नए फीचर की बदौलत ऐप में मिलने वाले नए मैसेज के बाद भी वह चैट आर्काइव्ड चैट में से बाहर नहीं आएगी। वर्तमान में, यदि कोई चैट आर्काइव्ड है और उसमें एक नया मैसेज आता है, तो वह चैट आर्काइव से बाहर आ जाती है। पिछले बीटा अपडेट में, व्हाट्सऐप ने नए मैसेज के आने पर म्यूट किए गए आर्काइव चैट को अपने आप आर्काइव होने से रोक दिया था, लेकिन इस नए बीटा रिलीज़ से पता चलता है कि व्हाट्सऐप यूज़र्स को चैट को आर्काइव में बनाए रखने के लिए चैट को म्यूट करने की आवश्यकता नहीं है।

इसके अलावा ऐप के इंटरफेस में भी कुछ बदलाव नोटिस किए गए हैं, उदाहरण के लिए, बेहतर दृश्यता के लिए वेकेशन मोड सक्षम होने के बाद "आर्काइव्ड चैट" आपकी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर आ सकता है। इस अपडेट में, व्हाट्सऐप 'नए बैनर वाले आर्काइव्ड चैट्स फीचर' पर भी काम कर रहा है, जिसमें लिखा है, (अनुवादित) "जिन चैट को आप म्यूट रखना चाहते हैं, उन्हें यहां जोड़ दें", नए मैसेज के साथ चैट मुख्य चैट लिस्ट में वापस नहीं आएंगे। यह संकेत देता है कि आर्काइव्ड चैट फंक्शन का व्यवहार सभी आर्काइव्ड चैट्स के लिए बदल जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta, WhatsApp Update, Whatsapp Beta Update

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »