WhatsApp ने भारत में बैन किए 26 लाख से ज्यादा एकाउंट्स

इनमें से 8.72 लाख एकाउंट्स पर यूजर्स की ओर से शिकायत मिलने से पहले कंपनी की ओर से बैन लगाया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 18:37 IST
ख़ास बातें
  • अगस्त की तुलना में WhatsApp पर 15 प्रतिशत अधिक एकाउंट ब्लॉक किए गए हैं
  • वॉट्सऐप की मालिक फेसबुक को चलाने वाली कंपनी मेटा है
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए रूल्स को सरकार कड़ा बना रही है

IT रूल्स में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कम्प्लायंस रिपोर्ट को पब्लिश करना अनिवार्य बनाया गया है

मैसेजिंग सर्विस WhatsApp ने भारत में सितंबर में लगभग 26.85 लाख एकाउंट्स को बैन किया है। इनमें से 8.72 लाख पर यूजर्स की ओर से शिकायत मिलने से पहले कंपनी की ओर से बैन लगाया गया है। अगस्त की तुलना में WhatsApp की ओर से ब्लॉक किए गए एकाउंट्स की संख्या लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। 

सोशल मीडिया साइट फेसबुक को चलाने वाली Meta की यूनिट वॉट्सऐप ने अगस्त में 23.28 लाख एकाउंट्स पर बैन लगाया था। वॉट्सऐप ने सितंबर के महीने के लिए अपनी यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में बताया, "1 से 30 सितंबर के बीच लगभग 26,85,000 वॉट्सऐप एकाउंट्स को बैन किया गया है। इनमें से लगभग 8,72,000 एकाउंट्स को यूजर्स से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले ही बैन किया गया है।" 
Advertisement

पिछले वर्ष लागू हुए कड़े IT रूल्स में बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रत्येक महीने कम्प्लायंस रिपोर्ट को पब्लिश करना अनिवार्य बनाया गया है। वॉट्सऐप की रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर में उसे 666 शिकायतें मिली थी और इनमें से केवल 12 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंधित और गलत जानकारी वाले कंटेंट को रोकने के लिए कानूनी तौर पर जवाबदेह बनाने के लिए केंद्र सरकार IT रूल्स में संशोधन कर रही है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश में ऑपरेट कर रहे इन प्लेटफॉर्म्स को देश के कानूनों का पालन करने के साथ ही यूजर्स के संवैधानिक अधिकारियों का ध्यान रखना होगा। 

नए रूल्स में अपीलेट कमिटी बनाने का प्रावधान है, जो कंटेंट हटाने या ब्लॉक करने से जुड़े निवेदनों पर बड़ी टेक कंपनियों के फैसलों को रद्द कर सकती है। सोशल मीडिया कंपनियों पर कंटेंट को लेकर लापरवाही बरतने या शिकायतों का जल्द समाधान नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं। IT स्टेट मिनिस्टर Rajeev Chandrasekhar ने बताया कि IT रूल्स में बदलाव से सोशल मीडिया कंपनियों पर कंटेंट को लेकर शिकायतों का जल्द निपटारा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लापरवाही वाले रवैये के कारण इन रूल्स में बदलाव करना जरूरी था। उनका कहना था कि ऐसे रवैये को स्वीकार नहीं किया जा सकता। बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के CEO, Elon Musk ने पिछले सप्ताह ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने की डील पूरी की थी। इससे मस्क दुनिया भर में बड़ा असर रखने वाले सोशल मीडिया ऐप्स में से एक के मालिक बन गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  2. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  3. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  4. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  6. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  9. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.