Lava Yuva Star 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Photo Credit: LAVA
Lava Yuva Star 3 में 6.75 इंच का LCD कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।
Lava Yuva Star 3 भारत में बजट फोन के रूप में लॉन्च हो गया है। फोन इससे पहले आए Yuva Star 2 का सक्सेसर है। Lava Yuva Star 3 में अफॉर्डेबल प्राइस में आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है। इसमें मैटे फिनिश डिजाइन दिया गया है। फोन में मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। डिवाइस में 8 जीबी तक रैम मिलती है। इसमें UNISOC चिपसेट है। आइए जानते हैं Lava Yuva Star 3 की भारत में कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में।
Lava Yuva Star 3 की भारत में कीमत Rs. 7,499 है। फोन में सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट आता है। कंपनी ने इसके साथ में 1 साल की वारंटी और फ्री होम सर्विस सुविधा उपलब्ध करवाने का वादा किया है। फोन की सेल मार्च 2026 से शुरू होगी। इसे lavamobiles.com प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। फोन को इंडस ब्लैक, और सियाचेन व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है।
Lava Yuva Star 3 में 6.75 इंच का LCD कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोन HD प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में UNISOC SC9863A चिपसेट है जिसके साथ 4GB फिजिकल रैम, और 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से यह 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन Android 15 के Go एडिशन के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है।
Lava Yuva Star 3 में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। वर्टीकल पोजीशन में इसके कैमरा प्लेस किए गए हैं। कैमरा रिंग के साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Lava Yuva Star 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसके साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में USB Type-C फीचर मिलता है जो इसे फास्ट चार्ज करता है। इसके डाइमेंशन 164.96×76.1×8.5mm हैं और वजन 193.7 ग्राम है।
Lava Yuva Star 3 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 4.2, GPS जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। इसमें फेस-अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन