ऑस्ट्रेलिया के बाद स्पेन दूसरा देश बनने जा रहा है जो कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है।
Photo Credit: Unsplash/dole777
सोशल मीडिया के अधिक उपयोग से लत लगने की संभावना रहती है।
ऑस्ट्रेलिया के बाद स्पेन दूसरा देश बनने जा रहा है जो कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घोषणा की है कि देश में 16 वर्ष से कम आयु के यूजर्स के लिए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन किया जाएगा। स्पेन ने यह कदम तब उठाया है जब कई अन्य देश भी इसी प्रकार बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्पेन अगले हफ्ते के आखिर तक बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाला कानून पारित कर सकता है। 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला स्पेन यूरोप का पहला देश होगा, जिसके बाद कथित तौर पर ग्रीस भी ऐसा ही बैन लगाने का प्लान बना रहा है।
सोशल मीडिया के उपयोग के चलते कई बच्चों के शोषण, साइबरबुलिंग और दुष्प्रभावों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार अब बच्चों के बचाव को लेकर ज्यादा जागरूक हो रही हैं। इसके अलावा बच्चों को डिजिटल लत लग रही है और कई जगहों पर एआई द्वारा तैयार बच्चों का सोशल कंटेंट भी चिंता का विषय बन रहे हैं। अब ब्रिटेन, डेनमार्क, मलेशिया और भारत में कई राज्यों की सरकार इस तरह के प्रतिबंध पर विचार कर रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश था। बीते साल दिसंबर में यह कानून पारित किया गया था, जिसके चलते इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब, एक्स, स्नैपचैट समेत सभी प्लेटफॉर्म को 16 वर्ष से कम आयु के यूजर्स के अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया गया था। इसका इसका पालन न करने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। कुछ ही हफ्तों में ऑस्ट्रेलिया में लगभग 50 लाख बच्चो के अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया गया।
भारत के कुछ राज्यों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने पर विचार हो रहा है। बीते महीने आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने राज्य सरकार द्वारा ऑस्ट्रेलिया के जैसे 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह प्रतिबंधित लगाने के विचार को जाहिर किया था। मद्रास हाई कोर्ट ने भी भारत सरकार को इसी तरह के बैन पर विचार करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा गोवा में भी इस प्रकार के बैन पर विचार किया जा रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस