• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Vodafone Idea यूज़र्स दूसरों का रीचार्ज कर कमा सकते हैं पैसे, यह है तरीका

Vodafone Idea यूज़र्स दूसरों का रीचार्ज कर कमा सकते हैं पैसे, यह है तरीका

Vodafone Idea का यह ऑफर उस वक्त पर आया है, जब COVID-19 यानी कोरोना वायरस के चलते पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू है और रीचार्ज की सभी दुकानें बंद हैं। ऐसे में ऑनलाइन माध्यम से रीचार्ज कराने वाले लोग कैशबैक के लाभ के चलते जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे।

Vodafone Idea यूज़र्स दूसरों का रीचार्ज कर कमा सकते हैं पैसे, यह है तरीका

Vodafone Idea का यह ऑफर 30 अप्रैल तक मान्य है

ख़ास बातें
  • MyVodafone ऐप के जरिए ही मिलेगा ऑफर का लाभ
  • हर रीचार्ज पर मिलेगा 6 प्रतिशत कैशबैक
  • आइडिया ग्राहक Myidea ऐप के जरिए कमा सकते हैं पैसे
विज्ञापन
Airtel और Jio के नक्शे-कदम पर चलते हुए अब Vodafone Idea ने भी #RechargeforGood प्रोग्राम को पेश कर दिया है। दरअसल, रीचार्ज फॉर गुड प्रोग्राम में वोडाफोन आइडिया अपने सब्सक्राइबर्स को दूसरे के प्रीपेड अकाउंट रीचार्ज करने पर कमीशन मुहैया करा रही है। इस ऑफर में आपको 6 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलने वाला है। हालांकि, इस ऑफर का फायदा आपको MyVodafone ऐप और MyIdea ऐप के जरिए रीचार्ज करने पर ही मिलेगा। आपको बता दें, वोडाफोन द्वारा दिया जा रहा 6 प्रतिशत कैशबैक ऑफर मौजूदा एयरटेल और जियो के ऑफर से ज्यादा है। एयरटेल इस ऑफर में 4 प्रतिशत कैशबैक दे रही है, वहीं जियो इस स्कीम में 4.6 प्रतिशत कैशबैग दे रही है।  

Vodafone Idea का यह ऑफर उस वक्त पर आया है, जब COVID-19 यानी कोरोनावायरस के चलते पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन की वजह से कंपनी के स्टोर्स और रीचार्ज की अन्य दुकाने बंद, ऐसे में उन लोगों के लिए रीचार्ज कराना मुश्किल काम बन जाता है जो ऑनलाइन मॉड का इस्तेमाल नहीं करते। तो ऐसे में कंपनी का यह कैशबैक ऑफर उन लोगों को लुभाएगा जो खुद का रीचार्ज ऑनलाइन करते हैं। वह कैशबैक की वजह से अपने दोस्तों, परिवारवालों, पड़ोसियों आदि की मदद के लिए आगे आएंगे।

वोडाफोन ने MyVodafone ऐप में इस प्रोग्राम का बैनर लगाया है। इस कैशबैग का लाभ उठाने के लिए टेलीकॉम ऑपरेट सब्सक्राइबर को अलग से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और न ही कोई दूसरी ऐप डाउनलोड करनी होगी। उन्हें बस ऐप के जरिए रीचार्ज करना है और कैशबैक अमाउंट उनके अकाउंट में 96 घंटे के अंदर क्रेडिट कर दिया जाएगा।

वोडाफोन का कहना है इस ऑफर में 149 रुपये के रीचार्ज पर 10 रुपये का कैशबैक मिलेगा और 249 रुपये के रीचार्ज पर 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक कितना मिलेगा यह रीचार्ज के अमाउंट पर निर्भर करेगा। हालांकि, अहम बात यह है कि यूज़र्स को यह रीचार्ज माईवोडाफोन ऐप और माईआइडिया ऐप के जरिए ही करना होगा, किसी और माध्यम से किये रीचार्ज पर कोई कैशबैक नहीं मिलेगा। वोडाफोन का यह ऑफर 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

आपको बता दें, वोडाफोन का यह ऑफर एयरटेल के ‘Earn From Home' प्लान के बाद आया है। एयरटेल के इस ऑफर में सब्सक्राइबर को खुद को सुपरहीरो के तौर पर रजिस्टर कराना है और फिर वह दूसरे के प्रीपेड रीचार्ज करा कर कैशबैक कमा सकते हैं। इस ऑफर के तहत यदि किसी ग्राहक को 149 रुपये का रीचार्ज कराना है, तो आप उनसे पूरे पैसे लेकर यह रीचार्ज 143 रुपये में कर सकते हैं।

वहीं, दूसरी ओर जियो कैशबैक के लिए ग्राहकों को एक अलग ऐप डाउनलोड करनी होगी जिसका नाम है JioPOS Lite app। इस ऐप में आपको जियो पार्टनर के तौर पर रजिस्टर करना होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Idea, Airtel, Jio, MyVodafone app, Vodafone Recharge for Good

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »