Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता

Amazon Great Freedom Sale के आखिरी दिन iQOO Z11 Lite को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता

Photo Credit: iQOO

iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।
  • iQOO Z11 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iQOO Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

आज Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन है। अगर आप खरीदने करने का सोच रहे हैं तो सिर्फ आज रात तक ही मौका मिलेगा। इस स्मार्टफोन को बीते महीने लॉन्च किया गया था जो कि अब सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिसमें कूपन ऑफर और बैंक ऑफर शामिल हैं। Z11 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको iQOO Z11 Lite पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO Z11 Lite Price & Offers

iQOO Z11 Lite का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹19,499 में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से 500 की बचत हो सकती है। वहीं बैंक ऑफर में HDFC बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,749 हो जाएगी।

iQOO Z11 Lite Features & Specifications

iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स तक ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है। इस फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी मिलती है।

कैमरा सेटअप के मामले में Z11 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 167.4 मिमी, चौड़ाई 77.1 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 209 ग्राम है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »