• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • NPCI ने लॉन्च किया UPI AutoPay फीचर, हर महीने बिल भरने की झंझट होगी दूर

NPCI ने लॉन्च किया UPI AutoPay फीचर, हर महीने बिल भरने की झंझट होगी दूर

एनपीसीआई ने अपने यूपीआई ऑटो-पे की शुरुआत Axis Bank, Bank of Baroda, HDFC Bank, HSBC Bank, ICICI Bank, IDFC Bank, IndusInd Bank, Paytm Payments Bank, AutoPe-Delhi Metro, AutoPe-Dish TV, CAMS Pay, Furlenco, Growfitter, Policy Bazaar, Testbook.com, The Hindu, Times Prime, Paytm, PayU, व RazorPay जैसे प्लेटफॉर्म से हुई है।

NPCI ने लॉन्च किया UPI AutoPay फीचर, हर महीने बिल भरने की झंझट होगी दूर

भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए लोकप्रिय विकल्प है UPI

ख़ास बातें
  • UPI ऐप में जोड़ा गया है ‘Mandate' सेक्शन
  • 2000 रुपये से कम के पेमेंट के लिए हर बार नहीं चाहिए होगा UPI पिन
  • 2,000 रुपये से ज्यादा की पेमेंट पर हर बार जरूरी होगा UPI pin
विज्ञापन
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नया UPI AutoPay फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से हर बार ऑनलाइन पेमेंट करने की झंझट आसान हो जाएगी। इस फीचर की मदद से ग्राहक 2,000 रुपये तक की हर महीने होने वाली पेमेंट को ऑटोमैटिकली सेट कर सकते हैं। हालांकि, 2000 से ऊपर की पेमेंट के लिए ग्राहक को यूपीआई पिन देने की जरूरत पड़ती। इस यूपीआई ऑटोपे फीचर का इस्तेमाल आप मोबाइल बिल पेमेंट, म्यूचुअल फंड, लोन, मैट्रो पेमेंट, ईएमआई पेमेंट, इंश्योरेंस, बिजली बिल, ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के रूप में कर सकते हैं।

UPI AutoPay फीचर के तहत ग्राहक को पेमेंट की राशि और राशि का भुगतान करने के लिए डेबिट अकाउंट का चयन करके सेट करना पड़ता है। योग्य UPI ऐप में अब एक ‘Mandate' सेक्शन को जोड़ा गया है, जिसके जरिए ग्राहक ओटो-पे की प्रक्रिया को क्रिएट कर सकते हैं, उसे अप्रूव कर सकते हैं, उसे मॉडिफाई कर सकते है या फिर उसे पॉज़ व रोक सकते हैं। NPCI ने जानकारी देते हुए बताया कि मैंडेट कई रूप से सेट किया जा सकता है, जिसमें वन टाइम ऑप्शन के साथ-साथ आपको डेली, वीकली, मंथली व वार्षिक आदि का विकल्प मिलता है। यूज़र को ‘Mandate' सेक्शन में ऑटो-डेबिट के लिए एक ऑथराइज़ तारीख सेट करनी होगी, जिस दिन पेमेंट के लिए राशि अपने आप डेबिट हो जाएगी। एनपीसीआई ने यह भी बताया कि यूपीआई यूज़र्स यूपीआई आईडी व क्यूआर स्कैन की मदद से भी ई-मैंडेट बना सकते हैं।

जैसा कि हमने बताया, 2,000 रुपये से कम की राशि की पेमेंट अपने आप हो जाएगी, इसके लिए आपको केवल एक बार यूपीआई पिन के माध्यम से अपने अकाउंट को प्रमाणित करना होगा। उसके बाद हर महीने अपने आप तय की गई राशि आपके अकाउंट से कट जाएगी। लेकिन 2000 रुपये से ज्यादा की राशि के भुगतान के लिए हर मैंडेट में UPI पिन की जरूरत पड़ेगी।

एनपीसीआई ने अपने यूपीआई ऑटो-पे की शुरुआत Axis Bank, Bank of Baroda, HDFC Bank, HSBC Bank, ICICI Bank, IDFC Bank, IndusInd Bank, Paytm Payments Bank, AutoPe-Delhi Metro, AutoPe-Dish TV, CAMS Pay, Furlenco, Growfitter, Policy Bazaar, Testbook.com, The Hindu, Times Prime, Paytm, PayU, व RazorPay जैसे प्लेटफॉर्म से हुई है। YES Bank, State Bank of India, और Jio Payments Bank जल्द ही यूपीआई ऑटोपे फीचर पेश करेंगे। इस फीचर की मदद से ग्राहको को हर महीने की जाने वाली पेमेंट को याद रखने का झंझट खत्म होगा, और तय की गई पेमेंट अपने आप अकाउंट से डेबिट कर दी जाएगी।।

आपको बता दें, भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है। साल 2019 की The India Digital Payments रिपोर्ट बताती है कि पिछले साल 18,36,000 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन यूपीआई के माध्यम से किया गया था, जो कि साल 2018 से 214 प्रतिशत ज्यादा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NPCI, National Payments Corporation of India, UPI, UPI AutoPay

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »