Twitter पर अब बोल कर करें ट्वीट, नया फीचर लॉन्च

शुरुआत में Voice Tweets फीचर केवल कुछ चुनिंदा ऐप्पल iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। Twitter ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि यह फीचर आने वाले कुछ हफ्तों में सभी आईओएस यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा।

Twitter पर अब बोल कर करें ट्वीट, नया फीचर लॉन्च

Twitter में यूज़र्स 140 सेकंड्स तक की ऑडियो रिकॉर्ड कर ट्वीट कर सकते हैं

ख़ास बातें
  • Tweet Fleets पिछले हफ्ते भारत में Android और iOS के लिए हो चुका है लॉन्च
  • अब ट्विटर ने iOS यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है नया 'Voice Tweets' फीचर
  • 140 सेकेंड्स तक की ऑडियो रिकॉर्ड कर ट्वीट कर सकेंगे यूज़र्स
विज्ञापन
Twitter अपने प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलाव कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर "स्टोरीज़" फॉर्मेट को 'Fleets' नाम से टेस्ट करने के लिए इस फीचर को भारत में Android और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया था और अब एक नई रिपोर्ट दावा करती है कि ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है, जिसमें यूज़र्स अपनी आवाज़ का इस्तेमाल कर ट्वीट कर सकते हैं। यूज़र्स एक ट्वीट में 140 सेकेंड्स तक की ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Twitter एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसमें यूज़र्स अपनी आवाज़ को रिकॉर्ड कर ट्वीट कर सकते हैं। ट्विटर ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है। जिस तरह अब तक टेक्स्ट ट्वीट में शब्दों की एक लिमिट थी, इसी तरह रिपोर्ट कहती है कि वॉइस ट्वीट में भी सीमा होगी। यूज़र्स 140 सेकेंड्स की ऑडियो रिकॉर्ड कर ट्वीट कर पाएंगे।

शुरुआत में Voice Tweets केवल कुछ चुनिंदा ऐप्पल iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। Twitter ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि यह फीचर आने वाले कुछ हफ्तों में सभी आईओएस यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा। ट्विटर का कहना है कि यूज़र्स इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए ट्वीट कंपोज़र स्क्रीन पर "वेबलेंथ्स" आइकॉन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

बताते चलें कि Twitter अपने प्लेटफॉर्म पर "स्टोरीज़" फॉर्मेट को 'Fleets' नाम से टेस्ट कर रहा है और यह फीचर भारत में Android और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो गया है। ब्लॉगिंग कंपनी ने कहा है कि यह फीचर चरणबद्ध तरीके से रोलआउट हो रहा है और 'फ्लीट्स' आने वाले दिनों में ट्विटर मोबाइल ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न के साथ देश के सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। Instagram, Facebook और WhatsApp स्टोरीज़ की तरह ही फ्लीट्स भी 24 घंटे के बाद यूज़र्स की टाइमलाइन से गायब हो जाते हैं। उन्हें नियमित ट्वीट्स की तरह लाइक या रीट्वीट नहीं किया जा सकता है, हालांकि अन्य यूज़र्स डायरेक्ट मैसेज (डीएम) के जरिए Fleets का जवाब दे सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Twitter Voice Tweets
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »