ट्विटर एंड्रॉयड ऐप का बदल गया रंगरूप

ट्विटर एंड्रॉयड ऐप का बदल गया रंगरूप
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने नए डिजाइन वाले एंड्रॉयड ऐप को जारी करना शुरू कर दिया। ट्विटर का नया एंड्रॉयड ऐप गूगल के मटेरियल डिजाइन फिलॉसॉफी पर आधारित है।

मटेरियल डिजाइन से एंड्रॉयड ऐप में ग्रिड-लेआउट, रिस्पॉन्सिव एनिमेशन और ट्रांजिशन, पैडिंग और डेप्थ इफेक्ट जैसे लाइटिंग और शैडो जैसी चीजें शामिल हैं।

नया ट्विटर एंड्रॉयड ऐप अब चार टैब होम, मूमेंट्स, नोटिफिकेशन और मैसेज में बंट गया है। स्क्रीन के सबसे ऊपर आइकन पर टैप कर या स्वाइप कर इन टैब के बीच मूव किया जा सकता है।

इसके अलावा नए ट्वीट कंपोज करने के लिए एक फ्लोटिंग एक्शन बार दिया गया है। बायें हाथ पर ड्रैग करने पर एक साइड मेन्यू के साथ आपकी प्रोफाइल शॉर्टकट, लिस्ट और ट्विटर हाईलाइट भी खुल जाएगी। मेन्यू के टॉप पर दिए ड्रॉप-डाउन ऐरो से यूजर अकाउंट स्विच कर सकते हैं।

ट्विटर के मुताबिक, बुधवार से हर यूजर के लिए नए डिजाइन को जारी किया जा रहा है और एक ऐप अपडेट के बाद यह हर किसी के पास नया ऐप उपलब्ध होगा।

मंगलवार को जारी ट्विटर की एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, ''आज, हम ट्विटर एंड्रॉयड के लिए नया लुक और डिजाइन पेश कर रहे हैं। एंड्रॉयड पर रीडिजाइन किए ऐप पर शानदार अनुभव मिलेगा।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Social, Twitter
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  2. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  3. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  5. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  6. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  8. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  9. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  10. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »