• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • ट्विटर पर आया नया कनेक्ट टैब, लोगों को फॉलो करना हुआ और आसान

ट्विटर पर आया नया कनेक्ट टैब, लोगों को फॉलो करना हुआ और आसान

ट्विटर पर आया नया कनेक्ट टैब, लोगों को फॉलो करना हुआ और आसान
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने नए यूज़र को रिझाने के लिए अपने ऐप में एक और अनोखा फ़ीचर दिया है। ट्विटर ऐप पर नया कनेक्ट टैब दिया गया है जिसकी मदद से लोगों को खोजकर उनके अकाउंट को फॉलो करना और आसान हो जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने दी।

कंपनी की वेबसाइट पर एक ब्लॉग पोस्ट में प्रोडक्ट मैनेजर रिकार्डो कैस्त्रो ने कहा, ''यह टैब यूज़र द्वारा फॉलो किए जा रहे अलग-अलग किस्म के अकाउंट को ध्यान में रखकर नए प्रोफाइल फॉलो करने का सुझाव देता है। सुझावों में लोकप्रिय अकाउंट को भी शामिल किया जाता है।''
 
twiiter_connect_tab_blog_post

उन्होंने कहा कि यूज़र अब टैब के जरिए अपने एड्रेस बुक को भी सिंक कर सकते हैं। इस तरह से दोस्तों व परिजनों से जुड़ना और आसान हो जाएगा। यह फ़ीचर ट्विटर के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के लिए जारी किया गया है। नया कनेक्ट टैब अपडेट के बाद फाइंड पीपल टैब की जगह रहेगा।

पिछले कुछ दिनों से ट्विटर के इंटरफेस में लगातार बदलाव देखने को मिला है। ऐसा फेसबुक और गूगल से मिल रही चुनौतियों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

ट्विटर की चुनौतियां का अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही में उसके एक्टिव यूज़र की संख्या 310 मिलियन थी जबकि पिछले साल की चौथी तिमाही में यह संख्या 305 मिलियन थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Connect tab, Social, Twitter
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »