• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • ट्विटर एंड्रॉयड ऐप का नाइट मोड रिलीज, अब अंधेरे में सहूलियत से करें ट्वीट

ट्विटर एंड्रॉयड ऐप का नाइट मोड रिलीज, अब अंधेरे में सहूलियत से करें ट्वीट

ट्विटर एंड्रॉयड ऐप का नाइट मोड रिलीज, अब अंधेरे में सहूलियत से करें ट्वीट
विज्ञापन
मई में ट्विटर के एंड्रॉयडऐप पर 'नाइट मोड' यूआई के परीक्षण किया था। मंगलवार को आखिरकार ट्विटर ने अपने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए यह फीचर जारी कर दिया। नाइट मोड सिर्फ ट्विटर ऐप की रेगुलर थीम को एक डार्क (मिडनाइट ब्लू कलर) थीम में बदल देता है जिससे इस रात में इस्तेमाल करना और आसान हो जाता है। फिलहाल इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है कि आईओएस के लिए इस फीचर को कब जारी किया जाएगा।

एंड्रॉयड ट्विटर ऐप में टॉप मेन्यू पर जाकर 'नाइट मोड' फीचर पर स्विच किया जा सकता है। टॉप मेन्यू में आपको नेविगेशन मेन्यू आइकन या फिर प्रोफाइल आइकन (आपके डिवाइस के अनुसार) पर टैप करना होगा और इसके बाद नाइट मोड टॉगल ऑन करना होगा। ट्विटर ने मंगलवार को ट्वीट कर इसका ऐलान किया।
 

मई में इस फीचर के कुछ एल्फा टेस्टर के बीच परीक्षण की खबर आई थी। उस समय ट्विटर के v5.112.0-एल्फा.423 वर्जन का इस्तेमाल कर रहे एक ट्विटर यूज़र ने इस बात की जानकारी दी थी। उस समय कहा गया था कि ट्विटर ऐप का इंटरफेस रात में अपने आप बदल जाएगा और अगले दिन दोबारा व्हाइट बैकग्राउंड और ब्लैक टेक्स्ट के साथ वापस आ जाएगा।

हालांकि, द वर्ज द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर ऐप के लेटेस्ट एडिशन में ऐसा कोई ऑटोमैटिक ट्रिगर नहीं है जिससे 'नाइट मोड' दिन में किसी निश्चित समय या फिर आपके फोन के डिस्प्ले की ब्राइटनेस के हिसाब से स्विच हो सके।

पिछले महीने, माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने गूगल के मटेरिल डिजाइन के हिसाब से एंड्रॉयड ऐप को रीडिजाइन के लिए अपडेट जारी किया था। मटेरियल डिजाइन से एंड्रॉयड ऐप में ग्रिड-लेआउट, रिस्पॉन्सिव एनिमेशन और ट्रांजिशन, पैडिंग और डेप्थ इफेक्ट जैसे लाइटिंग और शैडो जैसी चीजें शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Twitter, Twitter Android App, Twitter Night mode

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »