• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter ने भारत में बैन किए 11 लाख अकाउंट्स, पोस्‍ट देखने पर भी लगाई लिमिट

Twitter ने भारत में बैन किए 11 लाख अकाउंट्स, पोस्‍ट देखने पर भी लगाई लिमिट

Twitter : शनिवार को एलन मस्‍क ने एक ट्वीट में बताया था कि कंपनी पोस्‍ट देखने पर लिमिट लगा रही है। वेरिफाइड अकाउंट अब रोजाना 10 हजार पोस्‍ट पढ़ सकते हैं।

Twitter ने भारत में बैन किए 11 लाख अकाउंट्स, पोस्‍ट देखने पर भी लगाई लिमिट

कंपनी ने जिन 11 लाख 32 हजार 228 अकाउंट्स पर कार्रवाई की है, उन्‍हें बच्‍चों के उत्‍पीड़न और आतंकवाद से जुड़े मामलों में शामिल पाया गया था।

ख़ास बातें
  • यह कार्रवाई नए आईटी रूल्‍स 2021 के हिसाब से की गई है
  • पिछले महीने भी 25 लाख से ज्‍यादा अकाउंट्स को बैन किया गया था
  • कंपनी पोस्‍ट देखने पर लिमिट लगा रही है
विज्ञापन
Twitter (ट्विटर) की कमान एलन मस्‍क (Elon Musk) के हाथों में आने के बाद यह माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म चर्चा में बना हुआ है। कंपनी की मंथली रिपोर्ट से पता चला है कि उसने भारत में करीब 11 लाख ट्विटर अकाउंट्स पर ऐक्‍शन लिया है। उन्‍हें बैन कर दिया है। न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, 26 अप्रैल से 25 मई के दौरान किए गए अससमेंट के बाद यह कार्रवाई हुई। इससे पहले शनिवार को एलन मस्‍क ने एक ट्वीट में बताया था कि कंपनी पोस्‍ट देखने पर लिमिट लगा रही है।

वेरिफाइड अकाउंट अब रोजाना 10 हजार पोस्‍ट पढ़ सकते हैं। अनवेरिफाइड अकाउंट एक दिन में 1 हजार पोस्‍ट पढ़ पाएंगे। मस्‍क ने कहा कि ट्विटर पर डेटा चोरी और सिस्टम से हेरफेर करने के मामले बढ़ रहे थे, जिस वजह से यह कदम उठाया गया है। 
 

कंपनी ने जिन 11 लाख 32 हजार 228 अकाउंट्स पर कार्रवाई की है, उन्‍हें बच्‍चों के उत्‍पीड़न और आतंकवाद से जुड़े मामलों में शामिल पाया गया था। यह कार्रवाई नए आईटी रूल्‍स 2021 के हिसाब से की गई है। अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म जैसे- फेसबुक और वॉट्सऐप भी इस तरह की कार्रवाई करते रहते हैं। ट्विटर ने पिछले महीने भी 25 लाख से ज्‍यादा अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया था।  

एलन मस्‍क की योजना ट्विटर को मुनाफा देने वाली कंपनी बनाने की भी है। बीते दिनों बताया गया था कि कंटेंट क्रिएटर भी अब ट्विटर पर विज्ञापन के जरिए पैसे कमा सकते हैं। कंटेंट क्रिएटर्स को उनके ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में दिखने वाले विज्ञापनों के लिए पैसा दिया जाएगा। इस बारे में खुद एलन मस्क ने बताया था कि आने वाले कुछ हफ्तों में ट्विटर यूजर्स के रिप्लाई में आने वाले विज्ञापन के बदले क्रिएटर्स को पैसे देने की शुरुआत होगी। पहले राउंड का पेमेंट 5 मिलियन डॉलर है। हालांकि वही क्रिएटर योग्य होगा जो एक वेरिफाइड यूजर होगा। विज्ञापन सिर्फ वेरिफाइड यूजर्स को दिए जाएंगे। एड भी क्रिएटर को फॉलो करने वाले वेरिफाइड यूजर्स को ही दिखेंगे। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »