YouTube को टक्कर देने के लिए TikTok ला रहा 30 मिनट के वीडियो अपलोड की सुविधा

ByteDance शार्ट-फॉर्म वीडियो मेकिंग ऐप TikTok पर 30 मिनट लंबे वीडियो अपलोड करने की सुविधा प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जनवरी 2024 13:22 IST
ख़ास बातें
  • TikTok प्लेटफॉर्म पर 30 मिनट वीडियो अपलोड की लिमिट की टेस्टिंग कर रहा है।
  • TikTok यूजर्स को वीडियो को फास्ट फॉरवर्ड करने की सुविधा प्रदान करेगा।
  • TikTok पर अब लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट को पोस्ट किया जा सकेगा।

TikTok पर लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट को पोस्ट किया जा सकेगा।

Photo Credit: threads/@mattnavarra

YouTube को टक्कर देने के लिए ByteDance शार्ट-फॉर्म वीडियो मेकिंग ऐप TikTok पर 30 मिनट लंबे वीडियो अपलोड करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। प्लेटफॉर्म अपने शॉर्ट-फॉर्म वीडियो फॉर्मेट से अलग हटकर काम कर रहा है। सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा ने यूके में सबसे पहले नए फीचर को आईओएस बीटा ऐप और एंड्रॉइड ऐप पर देखा है। TikTok के आगामी फीचर के बारे में जानते हैं।

TikTok अपनी शॉर्ट वीडियो के लिए लोकप्रिय है। कंपनी ने इसकी शुरुआत 15 सेकंड के वीडियो से की थी और बाद में वीडियो की लिमिट को 1 मिनट तक बढ़ा दिया गया था। हाल ही में डिमांड को देखते हुए लिमिट को फिर से रिवाइज्ड करते हुए 3 मिनट और बाद में 10 मिनट तक कर दिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी 15 मिनट के वीडियो के लिए भी टेस्टिंग कर रही है, हालांकि यह अब तक प्लेटफॉर्म पर जारी नहीं हुआ है। अब कंपनी 30 मिनट की वीडियो लिमिट पर काम कर रही है।


Advertisement
TikTok यूजर्स को नई सुविधा


TikTok ज्यादा यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए 30 मिनट की लिमिट की टेस्टिंग कर रहा है। इस प्रकार यह सीधे तौर पर YouTube के लिए टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है जो कि किसी भी लिमिट के साथ वीडियो अपलोड की सुविधा प्रदान करता है। इस विस्तार के साथ टीवी शो के फुल एपिसोड और किसी भी तरह के लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट को TikTok पर पोस्ट किया जा सकेगा।

अपनी शॉर्ट वीडियो के लिए लोकप्रिय प्लेटफॉर्म होने के चलते TikTok यूजर्स को वीडियो के दाईं ओर टैप करने और होल्ड रखने पर वीडियो को फास्ट फॉरवर्ड करने की सुविधा प्रदान करेगा। इसी प्रकार का फीचर तब देखा गया था जब कुछ महीने पहले TikTok ने 15 मिनट के वीडियो को पेश किया था। इसके अलावा TikTok ने हाल ही में हॉरिजॉन्टल फुल-स्क्रीन मोड शुरू करके लंबी वीडियो के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है। अब यह देखना होना कि यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर लंबी वीडियो को कितना पसंद करते हैं जो कि पहले से ही शॉर्ट वीडियो के लिए लोकप्रिय है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि यह फीचर यूजर्स के लिए कब लॉन्च किया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ByteDance, TikTok, YouTube, Social Media, Matt Navarra

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.