• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance लाई नया AI टूल, एक फोटो मात्र से बना रहा रियल दिखने वाला वीडियो!

TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance लाई नया AI टूल, एक फोटो मात्र से बना रहा रियल दिखने वाला वीडियो!

ByteDance के इस नए AI सिस्टम का नाम OmniHuman-1 है।

TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance लाई नया AI टूल, एक फोटो मात्र से बना रहा रियल दिखने वाला वीडियो!

Photo Credit: OmniHuman-lab

OmniHuman-1 एक ऐसा एआई सिस्टम है जो एक फोटो लेकर उससे जीता-जागता वीडियो तैयार कर देता है

ख़ास बातें
  • TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance ने नया AI टूल किया लॉन्च
  • यह सिर्फ एक फोटो के सहारे पूरा वीडियो बनाकर तैयार कर सकता है
  • OmniHuman-1 सहज रूप से एनिमेशन बना सकता है
विज्ञापन
TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance ने एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम लॉन्च किया है जो सिर्फ एक फोटो के सहारे पूरा वीडियो बनाकर तैयार कर सकता है। यह मॉडल मौजूदा डीपफेक वीडियो टूल्स को भी चुनौती देता नजर आता है। ByteDance के इस नए AI सिस्टम का नाम OmniHuman-1 है। OmniHuman-1 एक ऐसा एआई सिस्टम है जो किसी एक फोटो का संदर्भ लेकर उससे जीता-जागता वीडियो तैयार कर देता है जिसमें व्यक्ति बात करता हुआ, इशारे करता हुआ, गाता हुआ, और यहां तक कि कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाता हुआ भी नजर आ सकता है। 

ByteDance का AI सिस्टम OmniHuman-1 मार्केट में आ गया है जो डीपफेक वीडियो में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। OmniHuman के बारे में कहा (via) जा रहा है कि यह कमजोर सिग्नल इनपुट के बावजूद भी बेहद रियल दिखने वाले मानव वीडियो तैयार कर सकता है। खासकर ऑडियो के आधार पर यह रियलिस्टिक वीडियो बनाकर दे सकता है जो मौजूद तरीकों से काफी बेहतर परफॉर्म करता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि यह किसी भी आस्पेक्ट रेश्यो के इमेज इनपुट को सपोर्ट कर सकता है। चाहे वह पोर्ट्रेट फोटो हो, हाफ-बॉडी फोटो हो, या फिर फुल बॉडी इमेज हो। यह किसी भी इनपुट को लेकर हाइ-क्वालिटी रिजल्ट दे सकता है। 

OmniHuman-1 सहज रूप से एनिमेशन बना सकता है, बॉडी आस्पेक्ट रेश्यो को एडजस्ट कर सकता है। और यहां तक ​​कि आश्चर्यजनक रूप से बेहद सटीकता के साथ मौजूदा वीडियो को मॉडिफाई भी कर सकता है। ByteDance के इस नए AI सिस्टम मॉडल OmniHuman-1 को 19 हजार घंटों के वीडियो पर प्रशिक्षित किया गया है। हालांकि मॉडल पूरी तरह से त्रुटिरहित भी नहीं है। कई बार लो-क्वालिटी वाली इमेज और कुछ अन्य इनपुट्स के साथ काम करते हुए यह संघर्ष करता दिखता है। 

OmniHuman-1 के प्रोजेक्ट पेज पर शोधकर्ताओं ने कुछ इसके सैम्पल वीडियो भी शेयर किए हुए हैं। इन वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि यह टूल कितना सक्षम है। उदाहरण के रूप में दिए गए वीडियो में हाथ और शरीर की मूवमेंट भी नजर आती है। साथ ही वीडियो को कई एंगल से जेनरेट किया जा सकता है। यह एनिमेटेड कैरेक्टर के साथ भी वीडियो बना सकता है। इसके अलावा इतिहास से जुड़ी हस्तियों को लेकर भी वीडियो जेनरेट किया जा सकता है। 

यह सिर्फ एक फोटो को लेकर उसे जीवंत कर देता है और लगता है जैसे यह फोटो वाले सब्जेक्ट का एक रियल वीडियो है। OmniHuman-1 टूल जाहिर तौर पर बाइटडांस और, इसलिए TikTok को एआई-जनरेटेड इंसानों का सबसे अच्छा और सबसे रियल दिखने वाला फुटेज बनाने की दौड़ में आगे रखता नजर आता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, Bytedance, OmniHuman 1 AI tool, Deepfakes
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »