ऐसे बनाएं फेसबुक मैसेंजर को अपना डिफॉल्ट एसएमएस ऐप

ऐसे बनाएं फेसबुक मैसेंजर को अपना डिफॉल्ट एसएमएस ऐप
विज्ञापन
स्मार्टफोन पर लिखे हुए शब्दों में आपके द्वारा की गई हर बातचीत का माध्यम बनना चाहती है फेसबुक। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि इस सोशल मीडिया कंपनी ने एक बार फिर अपने मैसेंजर ऐप में एसएमएस फ़ीचर को इंटिग्रेट करने का फैसला किया है।

बुधवार से ज्यादातर देशों में एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर मैसेंजर ऐप के जरिए ही एसएमएस भेजना संभव हो गया है। ध्यान रहे कि यह फ़ीचर अपने आप एक्टिव नहीं होगा। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर में कुछ बदलाव करने होंगे।
 
messenger sms app

1. फेसबुक मैसेंजर ऐप में सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं।

2. इसके बाद दिए गए विकल्पों में से एसएमएस को चुनें।

3. अब आखिर में डिफॉल्ट एसएमएस ऐप (Default SMS App) को स्विच ऑन कर दें।
 
messenger sms chats color coding

इसके साथ ही मैसेंजर ऐप आपका डिफॉल्ट एसएमएस ऐप भी बन जाएगा। मैसेंजर चैट और एसएमएस चैट की पहचान कलर कोडिंग के जरिए की जा सकती है। फेसबुक मैसेंजर चैट नीले (ब्लू) रंग में नज़र आएंगे और एसएमएस चैट बैंगनी (पर्पल) रंग में। ज्ञात हो कि इस ऐप के जरिए भी भेजे गए एसएमएस और एमएमएस के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा निर्धारित की गई कीमत चुकानी पड़ेगी।

मैसेंजर ऐप द्वारा भेजे गए एसएमएस हर प्लेटफॉर्म के यूज़र को मिलेंगे। और वे यह भी नहीं जान पाएंगे कि ये एसएमएस स्टेंडर्ड टेक्स्टिंग ऐप नहीं भेजे गए हैं।

आप जैसे ही एसएमएस को मैसेंजर से कनेक्ट कर देंगे, आप टेक्स्ट मैसेज में फेसबुक स्टिकर, फोटो, वीडियो और ऑडियो भी भेज पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Facebook, Facebook Messenger, Messenger app, SMS, Social
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »