Sarahah App बन सकता है आपकी प्राइवेसी पर खतरा, जानें कैसे

कुछ दिनों पहले सोशल नेटवर्किंग साइट पर सराहा नाम का एक ऐप वायरल हुआ था। भारत में भी इस ऐप का जादू सिर चढ़कर बोला। सराहा एक ऐसा ऐप है जिससे यूज़र अपना नाम बताए बिना ही मैसेज भेज और रिसीव कर सकते हैं। अब ख़बर आई है कि इस ऐप से मैसेज भेजने वाले व्यक्ति की पहचान छिपी नहीं रहती।

Sarahah App बन सकता है आपकी प्राइवेसी पर खतरा, जानें कैसे
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले सोशल नेटवर्किंग साइट पर सराहा नाम का एक ऐप वायरल हुआ था। भारत में भी इस ऐप का जादू सिर चढ़कर बोला। सराहा एक ऐसा ऐप है जिससे यूज़र अपना नाम बताए बिना ही मैसेज भेज और रिसीव कर सकते हैं। अब ख़बर आई है कि इस ऐप से मैसेज भेजने वाले व्यक्ति की पहचान छिपी नहीं रहती।  क्योंकि ऐप द्वारा कंपनी कंपनी के सर्वर पर यूज़र के फोन कॉन्टेक्ट अपलोड किए जा रहे हैं।

आईटी सिक्योरिटी कंसल्टिंग फर्म बिशप फॉक्स में एक वरिष्ठ सिक्योरिटी विश्लेषक ज़ैकरी जूलियन ने सबसे पहले देखा कि सराहा के सर्वर पर यूज़र की निजी जानकारी अपलोड की जा रही है। और इसके लिए एक मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर BURP Suite का इस्तेमाल किया जा रहा है।

रविवार को The Intercept में छपे जूलियन के एक बयान के मुताबिक, ''जैसे ही आप ऐप्लिकेशन में लॉगइन करते हैं, यह आपके ईमेल और फोन कॉन्टेक्ट को अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर स्टोर कर लेता है।''

हालांकि, ऐप यूज़र से कॉन्टेक्ट एक्सेस करने की अनुमति लेता है। लेकिन ऐप में ऐसा कोई फ़ीचर नहीं है जहां इन कॉन्टेक्ट की जरूरत पड़े और ना ही ऐसा कोई सर्च फ़ीचर है जहां आप कॉन्टेक्ट नंबर के जरिए अपने दोस्त को तलाश सकें।

बहरहाल, सराहा के संस्थापक ज़ैन अल-आबिदीन तौफीक़ ने कहा कि कॉन्टेक्ट लिस्ट को आने वाले एक फ़ीचर 'find your friends' के लिए अपलोड किया गया है। अभी तक इस फ़ीचर को रिलीज़ नहीं किया गया है। एक ट्वीट में तौफीक़ ने लिखा कि डेटा रिक्वेस्ट अगले अपडेट में हटा ली जाएगी।

इस ऐप में मैसेज रिसीव करने वाले यूज़र के ऐप पर, आने वाले सभी मैसेज इनबॉक्स में दिखते हैं। और आप उन मैसेज को फ्लैग, डिलीट, रिप्लाई करने के अलावा उन्हें बाद में आसानी से खोजने के लिए फेवरेट मार्क कर सकते हैं। ऐप को गूगल प्ले और ऐप स्टोर से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर भी अकाउंट बनाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sarahah, Sarahah App, Apps, Social, Sarahah Data
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »