रिलायंस जियो सिम कार्ड की होम डिलिवरी करेगी स्नैपडील

रिलायंस जियो सिम कार्ड की होम डिलिवरी करेगी स्नैपडील
ख़ास बातें
  • ये सिम कार्ड हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के साथ आएंगे
  • यूज़र को कॉन्टेक्ट डिटेल और डिलिवरी का ब्योरा रजिस्टर करना होगा
  • जियो सिम की होम डिलिवरी सुविधा चुनिंदा लोकेशन के लिए ही उपलब्ध है
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील जल्द ही रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी करेगी। स्नैपडील द्वारा डिलीवर किए जाने वाले सिम कार्ड हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के साथ आएंगे। इसके तहत ग्राहकों को मुफ्त 4जी डेटा और वॉयस कॉल व जियो ऐप के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। ये सारी सुविधाएं 31 मार्च 2017 तक के लिए मुफ्त रहेंगी। सिम कार्ड को स्नैपडील द्वारा एक्टिवेट किया जाएगा।

गैजेट्स 360 ने स्नैपडील के उस वेबपेज को देखा है जिसपर रिलायंस जियो सिम होम डिलिवरी सर्विस का ज़िक्र है। बताया गया है कि यूज़र को इसके लिए कॉन्टेक्ट डिटेल और डिलिवरी के इलाके का ब्योरा रजिस्टर करना होगा। जियो सिम की होम डिलिवरी सुविधा चुनिंदा लोकेशन के लिए ही उपलब्ध है। यूज़र वो वक्त भी तय सकते हैं जब सिम की डिलिवरी होनी चाहिए।
 
snapdeal_reliance_jio_sim_home_delivery_3

स्नैपडील से जियो सिम होम डिलिवरी की सर्विस वाले यूज़र को एसएमएस भेजा जाएगा। इसमें शेड्यूल्ड डिलिवरी टाइम के साथ प्रोमो कोड होगा। उन्हें स्नैपडील के डिलिवरी एग्जीक्यूटिव के साथ आधार नंबर और प्रोमो कोड शेयर करना होगा। डिलिवरी एग्जीक्यूटिव ही रिलायंस जियो सिम को एक्टिव करना चाहिए।

ख़बर लिखे जाने के वक्त स्नैपडील पर रिलायंस डिजिटल के लाइफ सीरीज़ और जियोफाई पॉकेट राउटर उपलब्ध थे, लेकिन सिम कार्ड नहीं। अभी कंपनी की ओर से रिलायंस जियो सिम की होम डिलिवरी सर्विस शुरुआत करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दूसरी तरफ, रिलायंस जियो सिम कार्ड की होम डिलिवरी का पायलट प्रोजेक्ट चला रही है। इसे अभी अहमदाबाद, बैंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, पुणे और विशाखापत्तनम के चुनिंदा इलाकों में लॉन्च किया गया है।

इस प्रोजेक्ट के तहत, लोगों को जियो सिम कार्ड की होम डिलिवरी के लिए इनवाइट भेजा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि यूज़र इनवाइट के लिए आवेदन नहीं दे सकते हैं। बल्कि, रिलायंस जियो खुद ही "प्रभाव" रखने वाले लोगों को इनवाइट देगी। रिलायंस जियो के कमर्चारी भी इस प्रोग्राम के तहत लोगों को रेफर नहीं कर पाएंगे। इसके लिए बनाई गई टीम ही इनवाइट के लिए ग्राहकों का चुनाव कर सकती है।

रिलायंस जियो सिम कार्ड की होम डिलिवरी का इनवाइट पाने वाले यूज़र अपनी चाहत और सुविधा के अनुसार सिम कार्ड मुहैया कराने का वक्त तय कर सकते हैं। आप चाहें तो इनवाइट मिलने के 30 मिनट के अंदर भी डिलिवरी का आवेदन दे सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio 4G, Telecom, India, Reliance Jio Home Delivery

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  2. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  3. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  4. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  5. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  7. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  8. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  9. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  10. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »