• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • राहुल गांधी का आरोप 'सरकार के दबाव' से घटी Twitter पर उनके फॉलोवर्स की संख्‍या

राहुल गांधी का आरोप 'सरकार के दबाव' से घटी Twitter पर उनके फॉलोवर्स की संख्‍या

ट्विटर ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि कंपनी हेर-फेर और स्पैम को लेकर जीरो टॉलरेंस रखती है।

राहुल गांधी का आरोप 'सरकार के दबाव' से घटी Twitter पर उनके फॉलोवर्स की संख्‍या

Photo Credit: Reuters

राहुल ने बताया है कि अगस्त 2021 के बाद से उनके फॉलोवर्स लगभग स्थिर हो गए हैं।

ख़ास बातें
  • राहुल गांधी ने 27 दिसंबर को ट्विटर के CEO को पत्र लिखा था
  • फॉलोवर्स की स्थिर संख्‍या का मामला इस पत्र में उठाया गया था
  • ट्विटर ने सभी आरोपों का खंडन किया है
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विवटर, केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है। कांग्रेस सांसद ने पत्र लिखकर कहा है कि ट्विटर ने उनके फॉलोवर्स की ग्रोथ को कम कर दिया है। वहीं, ट्विटर ने इस मामले में आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि कंपनी हेर-फेर और स्पैम को लेकर जीरो टॉलरेंस रखती है। राहुल गांधी ने 27 दिसंबर को ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल को पत्र लिखा था। इसमें कहा है, मेरा मानना ​​है कि भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष स्‍पीच पर अंकुश लगाने में ट्विटर की अनजाने में भागीदारी है।

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल ने बताया है कि अगस्त 2021 के बाद से उनके फॉलोवर्स लगभग स्थिर हो गए हैं। इससे पहले हर महीने 2.3 लाख से अधिक दर से उनके फॉलोवर्स बढ़ रहे थे। कुछ महीनों में यह संख्‍या 6.5 लाख तक भी पहुंच गई थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट का डेटा विश्लेषण भी भेजा है। बताया है कि पिछले साल अगस्त के बाद उनके फॉलोवर्स की संख्‍या मुश्किल से बढ़ी है। फ‍िलहाल यह 19.6 मिलियन है।

अपने फॉलोवर्स की संख्‍या में गिरावट को सिर्फ संयोग नहीं मानते हुए राहुल ने कहा कि उनके कई वीडियो भी ड्रॉप कर दिए गए। उनमें से एक वीडियो में राहुल गांधी ने किसानों से कहा था कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्‍त कर दिया जाएगा। वह वीडियो वायरल भी हुआ था।  

गौरतलब है कि ट्विटर ने 6 अगस्त से 14 अगस्त तक लगभग एक सप्ताह के लिए राहुल गांधी के अकाउंट को सस्‍पेंड भी किया था। इसकी वजह वह ट्वीट थी, जिसमें उन्होंने नई दिल्ली की एक बलात्‍कार पीड़‍िता के परिवार की तस्वीर कथित तौर पर ट्विटर पर शेयर कर दी थी। 

राहुल गांधी के पत्र के जवाब में ट्विटर के प्रवक्‍ता ने कहा है कि हम भी चाहते हैं कि फॉलोवर्स की संख्या अकाउंट के साथ दिखे, लेकिन हम यह भी मानते हैं कि फॉलोवर्स वास्तविक हों। हेर-फेर और स्पैम के लिए ट्विटर के पास कोई जगह नहीं है। मशीन लर्निंग टूल्स के जरिए हम हर हफ्ते बॉट फॉलोवर्स और स्पैम की छंटनी करते हैं। ट्विटर ने कहा है कि प्लेटफॉर्म में हेर-फेर और स्पैम पर हमारी पॉलिसीज का उल्लंघन करने के लिए हम हर हफ्ते लाखों अकाउंट्स को रिमूव करते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  9. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  10. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »