प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया उमंग ऐप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक यूनिफाइड ऐप लॉन्च किया। इस ऐप को मोबाइल डिवाइस के जरिए ई-गवर्नेंस सेवाओं के लिए पेश किया गया है। उमंग (यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन) नाम के इस ऐप को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और नेशनल ई-गवर्नेंस डिविज़न ने विकसित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया उमंग ऐप
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक यूनिफाइड ऐप लॉन्च किया। इस ऐप को मोबाइल डिवाइस के जरिए ई-गवर्नेंस सेवाओं के लिए पेश किया गया है। उमंग (यूनिफाइड मोबाइल ऐप्लिकेशन) नाम के इस ऐप को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और नेशनल ई-गवर्नेंस डिविज़न ने विकसित किया है। इस ऐप के जरिए एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल डिवाइस पर केंद्र, राज्य, स्थानीय निकाय और विभिन्न सरकारी एजेंसियों की सेवाएं ऑफर करती हैं। नए ऐप को नई दिल्ली में पांचवें ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन साइबरस्पेस (जीसीसीएस) में पेश किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीसीसीएस में भाषण देते हुए कहा, ''आज, हमने उमंग मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस ऐप में 100 से ज़्यादा नागरिक केंद्रित सेवाएं दी गई हैं। इन सेवाओं को केंद्र और राज्य सरकारों के कई अलग-अलग विभागों द्वारा संचालित किया जाएगा। पिछले दो दशकों में साइबर जगत में काफी बदलाव आया है।''

उमंग ऐप में डिजिटल इंडिया सेवाएं शामिल हैं। इनमें आधार, डिजिलॉकर और PayGov शामिल हैं। इसके अलावा इस ऐप में वो सभी बड़ी सरकारी सेवाएं एक जगह मिल जाएंगी जो अभी ऐप, वेब, एसएमएस और आईवीआर के जरिए मिलती हैं। ई-गवर्नेंसं की बात करें तो नागरिक उमंग ऐप को टैक्स भरने, एलपीजी सिलेंडर बुक करने और पीएफ अकाउंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सीबीएसई रिज़ल्ट को भी ऐप के जरिए देखा जा सकता है। फोन में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 10 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें पेमेंट आधारित ट्रांज़ेक्शन एक्सेस भी है।

किसी भी थर्ड पार्टी ऐप से अलग ई-गवर्नेंस सेवाओं को एक्सेस करने के लिए, उमंग ऐरप आधार और दूसरी ऑथेंटिकेशन मैकेनिज़्म जैसे फोन नंबर और लोकेशन सपोर्ट करता है।

उमंग ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना पहचान रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक ओटीपी के जरिए होगी जिसे आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इसके बाद आपको कुछ सिक्योरिटी सवालों के जवाब देने होंगे जो बाद में पासवर्ड भूलने की स्थिति में उमंग अकाउंट को रिकवर कर पाएंगे। एक बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, ऐप आपसे एक एमपिन सेट ककरने को कहेगा जो ऐप एक्सेस करने में मोबाइल नंबर के साथ काम आएगा।

उमंग ऐप में सोशल मीडिया इंटीग्रेशन है जिससे आप अपने फेसबुक, गूगल और ट्विटर अकाउंट कनेक्ट कर वन-टच लॉगइन प्रक्रिया इनेबल कर सकते हैं।

उमंग ऐप एंड्रॉयड 4.4 और इससे ऊपर एंड्रॉयड वर्ज़न व आईओएस 8.0 व इसके बाद के वर्ज़न को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, आप अपने नंबर पर ऐप डाउनलोड लिंक के लिए 97183-97183 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »