• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • पेटीएम कनाडा ऐप लॉन्च, यूज़र कनाडा के साथ भारतीय बिल का भी कर सकेंगे भुगतान

पेटीएम कनाडा ऐप लॉन्च, यूज़र कनाडा के साथ भारतीय बिल का भी कर सकेंगे भुगतान

पेटीएम कनाडा ऐप लॉन्च, यूज़र कनाडा के साथ भारतीय बिल का भी कर सकेंगे भुगतान
ख़ास बातें
  • ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम ने आधिकारिक तौर पर कनाडा में कदम रख दिया है
  • ऐप अब एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है
  • ऐप के इंटरफेस को दो हिस्सों में बांटा गया है
विज्ञापन
ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम ने आधिकारिक तौर पर कनाडा में कदम रख दिया है। पेटीएम कनाडा ऐप अब एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। पेटीएम अब भारत के अलावा कनाडा में यूज़र के लिए उपलब्ध होगा।

एक ब्लॉग पोस्ट में पेटीएम ने नए पेटीएम कनाडा के फंक्शन के बारे में विस्तार से बताया, "ग्लोबल मार्केट में कदम रखकर आज हम नए और बेहद ही रोचक सफ़र की शुरुआत कर रहे हैं। कनाडा के लोग अब अपने मोबाइल फोन, केबल, इंटरनेट, बिजली और पानी के बिल का भुगतान नए पेटीएम कनाडा ऐप के जरिए कर सकेंगे। इस ऐप के ज़रिए बीमा प्रीमियम और प्रॉपर्टी कर का भी भुगतान होगा।"

पेटीएम कनाडा ऐप की लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी ट्विटर यूज़र प्रेषित ने दी थी। ऐप के इंटरफेस को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक इंटरफेस कनाडा के बिल भुगतान करने के लिए है और दूसरे के ज़रिए भारतीय बिल का भुगतान होगा। पेटीएम कनाडा ऐप की एक खासियत यह है कि यूज़र इसके ज़रिए भारतीय मोबाइल बिल का भुगतान कनाडा के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे।

कनाडा के बिल के बारे में ऐप पर कहा गया है कि बिल पेमेंट को 24 से 48 घंटे में प्रोसेस किया जाएगा। वहीं, भारत के पोस्टपेड मोबाइल का बिल भुगतान करने पर 2 से 3 घंटे में अपडेट हो जाएगा।

पेटीएम की कनाडा सेवा के लॉन्च में कुछ चौंकाने वाला नहीं लगता है। ज्ञात हो कि कंपनी का पेटीएम लैब टोरंटो में ही स्थित है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Paytm Wallet, Apps, Paytm Canada
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »