शाहरुख खान की हॉरर सीरीज़ 'Betaal' 24 मई को होगी Netflix पर रिलीज़

बेताल की घोषणा असल में पिछले साल जुलाई में हुई थी। यह नेटफ्लिक्स की भारत में साल 2020 की पांचवी ऑरिज़नल सीरीज़ होगी।

शाहरुख खान की हॉरर सीरीज़ 'Betaal' 24 मई को होगी Netflix पर रिलीज़

Netflix पर 24 मई को रिलीज़ होगी बेताल

ख़ास बातें
  • पेट्रिक ग्राहम हैं 'Betaal' के डायरेक्टर व लेखक
  • पेट्रिक ग्राहम ने इससे पहले 'घूल' को डायरेक्ट किया था
  • बेताल Netflix India की साल इस की पांचवी ऑरिजनल सीरीज़ है बेताल की घोषणा
विज्ञापन
Netflix जल्द ही जॉम्बी हॉरर सीरीज़ 'Betaal' रिलीज़ करने वाला है, जिसका फर्स्ट लुक आज पेश किया गया है। इस सीरीज़ को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान प्रोड्यूस कर रहे हैं, शाहरुख के रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट बैनर तले बनी नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज़ 24 मई को रिलीज़ होगी। यह जॉम्बी बेस्ड सीरीज़ भारत के एक दूरदराज गांव की कहानी है, जिसमें ब्रिटिशकाल को दिखाया जाएगा। सीरीज़ में दो सदी पुरानी बुरी आत्मा का सामना ब्रिटिश इंडियन आर्मी के ऑफिसर और उसकी बटालियन से होता है। बेताल की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें विनीत कुमार (मुक्काबाज़), अहाना कुमरा (लिपस्टिक अंडर माय बुर्का), सुचित्रा पिल्लई (करकश), जितेंद्र जोशी (काकान), मंजरी रूपाला (पार्टी), और स्याना आनंद (मेरे प्यारे प्रधानमंत्री) जैसे स्टार्स शामिल हैं। सपोर्टिंग रोल में गोस्वामी (बाबूमोशाय बन्दुकबाज़), सिद्धार्थ मेनन (छप्पड़ फाड के), यशवंत वासनिक (बाजीराव मस्तानी), और सविता बजाज (उसकी रोटी) जैसे स्टार्स मौजूद हैं।

पेट्रिक ग्राहम (घूल) इस बेताल सीरीज़ के लेखक, डायरेक्टर हैं, उनके साथ निखिल महाजन (बाजी) ने डायरेक्टर और सुहानी कंवर (लिपस्टिक अंडर माई बुर्का) ने लेखक के तौर पर काम किया है। ग्राहम और कंवर इससे पहले 'लैला' के लिए एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा बेताल के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर Jason Blum भी हैं, जिनका Blumhouse Productions कम बजट की हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है, जैसे गेट आउट, पैरानॉर्मल एक्टिविटी, द पर्ज़, इंसिडियस, हैलोवीन, द इनविजिबल मैन। बेताल भारत में ब्लमहाउस प्रोडक्शन और रेड चिलीज़ बैनर के तले बनी दूसरी सीरीज़ है, इससे पहले हमें इन दोनों बैनर के तले राधिका आप्टे अभिनित "घूल" देखने को मिली थी।

आपको बता दें, बेताल की घोषणा असल में पिछले साल जुलाई में हुई थी। यह नेटफ्लिक्स की भारत में साल 2020 की पांचवी ऑरिज़नल सीरीज़ होगी, इससे पहले झारखंड-आधारित ड्रामा 'जामतारा' जनवरी में रिलीज़ हुई थी। फिर रोमांटिक ड्रामा 'ताज महल 1989' फरवरी में रिलीज़ हुई, फिर इमतियाज़ अली की क्राइम ड्रामा 'शी' मार्च में आई और फिर वीर दास की डार्क कॉमेडी 'हंसमुख' अप्रैल में रिलीज हुई है।

बेताल भारत समेत दुनियाभर में Netflix पर 24 मई को रिलीज़ होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »