• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Raat Akeli Hai Trailer: इस बार Netflix पर गैंगस्टर नहीं पुलिस ऑफिसर अवतार में नज़र आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Raat Akeli Hai Trailer: इस बार Netflix पर गैंगस्टर नहीं पुलिस ऑफिसर अवतार में नज़र आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म 'रात अकेली है' Netflix पर 31 जुलाई को रिलीज़ की जाएगी।

Raat Akeli Hai Trailer: इस बार Netflix पर गैंगस्टर नहीं पुलिस ऑफिसर अवतार में नज़र आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
ख़ास बातें
  • 31 जुलाई को Netflix पर रिलीज़ होगी 'Raat Akeli Hai' फिल्म
  • नेटफ्लिक्स पर रात अकेली है समेत 17 नई फिल्में व सीरीज़ होंगी रिलीज़
  • Disney+ Hotstar पर भी रिलीज़ होंगी 7 नई बॉलीवुड फिल्में
विज्ञापन
Raat Akeli Hai का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, निशांत दहिया, तिग्मांशु धूलिया जैसे कई बेहतरीन स्टार्स शामिल हैं। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 31 जुलाई को रिलीज़ की जाने वाली है, जिसकी घोषणा कई दूसरी फिल्मों के साथ 16 जुलाई को की गई थी। ट्रेलर की बात करें, तो फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है, जहां एक परिवार के मुखिया का मर्डर हो जाता है। इस केस को सुलझाने का जिम्मा उठाया है पुलिस ऑफिस जटिल यादव (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) ने। बता दें, नवाज इससे पहले नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज़ 'Sacred games' में भी नज़र आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने इसके विपरीत एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। हालांकि, इस बार प्लेटफॉर्म वही है, अलग है तो बस किरदार और अंदाज।

जैसा कि हमने बताया, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म 'रात अकेली है' Netflix पर 31 जुलाई को रिलीज़ की जाएगी। फिल्म रिलीज़ से पहले नेटफ्लिक्स पर फिल्म के सस्पेंस भरे ट्रेलर को रिलीज़ किया गया है, यहां देखिए फिल्म का पूरा ट्रेलर-
 

आपको बता दें, कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते देशभर के सिनेमाघरों पर अब तक ताला लगा हुआ है, जिसके कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म की चांदी हो रही है। सभी फिल्म निर्माताओं ने अब अपनी फिल्म रिलीज़ का माध्यम डिज़िटल प्लेटफॉर्म को बना लिया है। 16 जुलाई को ऐलान किया गया कि Netflix India पर 17 हिंदी ऑरिज़न फिल्म व सीरीज़ आने वाले दिनों में रिलीज़ की जाएंगी। उनमें से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी व राधिका आप्टे की 'रात अकेली है' भी थी, जिसके ट्रेलर से आज पर्दा उठा दिया गया है।
 

'रात अकेली है' के अलावा, जाह्नवी कपूर की गुंजन सक्सेना, राजकुमार राव की लूडो, संजय दत्त की तोड़बाज़, भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन की डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे, बॉबी देओल की क्लास ऑफ 83, यामी गौतम और विक्रांत मैसी की गिन्नी वेड्स सन्नी, काजोल की त्रिभंगा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अन्य एक फिल्म सीरियस मैन आदि फिल्में शामिल है। फिल्मों के अलावा नेटफ्लिक्स पर कई नई सीरीज़ भी रिलीज़ की जाने वाली हैं। जिसका सीधा मतलब है कि आने वाले महीनों में आपको जबरदस्त इंटरटेनमेंट का डोज़ नेटफ्लिक्स पर ही मिलने वाला है।

केवल नेटफ्लिक्स ही नहीं कुछ समय पहले Disney+ Hotstar ने भी #BollywoodKiHomeDelivery के तहत 7 नई बॉलीवुड फिल्मों का ऐलान किया था, जो कि डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली हैं। इस 7 फिल्मों की लिस्ट में अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब', आलिया भट्ट की 'सड़क 2', अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल', कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म 'लूटकेस', विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज' और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »