• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Netflix में अब खेल सकते हैं गेम्स, वो भी बिना विज्ञापन और किसी एक्स्ट्रा फीस के

Netflix में अब खेल सकते हैं गेम्स, वो भी बिना विज्ञापन और किसी एक्स्ट्रा फीस के

फिलहाल, Netflix इन गेम्स तो खेलने के लिए किसी प्रकार की एक्स्ट्रा फीस नहीं ले रहा है। इसके अलावा, नेटफ्लिक्स के जरिए गेम खेलने पर आपको कोई विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा और न ही इनमें कोई इन-ऐप खरीदारी का ऑप्शन है।

Netflix में अब खेल सकते हैं गेम्स, वो भी बिना विज्ञापन और किसी एक्स्ट्रा फीस के

फिलहाल ये पांचों गेम्स केवल Android डिवाइस पर उपलब्ध हैं

ख़ास बातें
  • Netflix ने Android डिवाइस के लिए लॉन्च किए 5 मोबाइल गेम्स
  • बिना विज्ञापन और किसी प्रकार की एक्स्ट्रा फीस दिए खेल सकते हैं गेम्स
  • गेम्स की सुविधा जल्द iOS डिवाइस के लिए भी होगी उपलब्ध
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपने प्लेटफॉर्म पर 5 मोबाइल गेम्स लॉन्च किए हैं। पिछले कुछ समय से वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म गेमिंग को टेस्ट कर रहा था और इसी साल जुलाई में कंपनी ने इस भाग की आधिकारिक घोषणा की थी। इन पांच गेम्स के नाम Stranger Things: 1984 (BonusXP), Stranger Things 3: The Game (BonusXP), Shooting Hoops (Frosty Pop), Card Blast (Amuzo & Rogue Games), और Teeter Up (Frosty Pop) हैं। इन्हें दुनिया भर में सभी नेटफ्लिक्स यूज़र्स द्वारा खेला जा सकता है।

शुरुआती दौर में, Netflix ने इन गेम्स को Android डिवाइसों जारी किया है। आप इस गेम्स को मोबाइल ऐप पर उपलब्ध 'games' सेक्शन या games टैब के जरिए या टैबलेट पर मेन्यू पर मौजूद categories के जरिए चुन सकते हैं। इसके बाद आप चुने गए गेम को Google Play के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड हो जाने के बाद, गेम को हर बार सीधे नेटफ्लिक्स ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

जैसा कि हमने बताया, शुरुआती दौर पर ये गेम्स केवल Android के लिए उपलब्ध है, लेकिन आने वाले समय में इन्हें iOS के लिए भी जारी किया जाएगा।

फिलहाल, Netflix इन गेम्स तो खेलने के लिए किसी प्रकार की एक्स्ट्रा फीस नहीं ले रहा है। इसके अलावा, नेटफ्लिक्स के जरिए गेम खेलने पर आपको कोई विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा और न ही इनमें कोई इन-ऐप खरीदारी का ऑप्शन है।

ये सभी गेम कई भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिसका मतलब है कि आप इन गेम्स के कंटेंट को बंगाली, हिंदी, पंजाबी, मराठी और तमिल सहित कुछ अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओं में देख सकते हैं। हालांकि, यदि आपने अपनी पसंद की कोई विशेष भाषा नहीं चुनी है, तो गेम्स डिफॉल्ट रूप से अंग्रेजी में चलेंगे। इनमें से कुछ गेम्स को ऑफलाइन भी खेला जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Netflix, Netflix Games

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »