Xiaomi का Mi Pay यूपीआई पेमेंट्स ऐप भारत में लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Go लॉन्च इवेंट के दौरान भारत में Mi Pay पेमेंट ऐप को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।

Xiaomi का Mi Pay यूपीआई पेमेंट्स ऐप भारत में लॉन्च

Xiaomi का Mi Pay UPI पेमेंट्स ऐप भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Mi Pay से कर सकेंगे रीचार्ज और बिल भुगतान
  • Google Pay जैसे ऐप्स को टक्कर देगा Mi Pay ऐप
  • पिछले साल दिसंबर में भारत में शुरू हुई थी Mi Pay की बीटा टेस्टिंग
विज्ञापन
Xiaomi ने Redmi Go लॉन्च इवेंट के दौरान भारत में Mi Pay पेमेंट ऐप को लॉन्च कर दिया है। Mi Pay पेमेंट ऐप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर आधारित पेमेंट सर्विस है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Mi Pay पेमेंट ऐप को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा अप्रूव किया गया है। Mi Pay ऐप के लिए आईसीआईसीआई बैंक पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर का काम करेगा।

Xiaomi ने बताया कि मी ऐप स्टोर के जरिए जल्द Mi Pay ऐप उपलब्ध होगा। शाओमी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में फ्रेमवर्क को मीयूआई (MIUI) के साथ इंटीग्रेट कर दिया जाएगा जिससे कि यूज़र को पेमेंट करने के लिए Mi Pay ऐप को खोलने की आवश्यकता नहीं होगी। नेटिव एसएमएस, कॉन्टेक्ट, ऐप वॉल्ट और कैमरा स्कैनर जैसे ऐप्स के साथ Mi Pay इंटीग्रेटेड है। पैसे ट्रांसफर करने के अलावा यूपीआई (UPI) आधारित Mi Pay ऐप की मदद से यूज़र रीचार्ज और बिल भुगतान भी कर सकेंगे। Xiaomi ने इवेंट के दौरान घोषणा की है कि यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और मी स्टोर ऐप में भी पेमेंट के लिए उपलब्ध होगा।

याद करा दें कि, मी पे को सबसे पहले 2016 में चीन में लॉन्च किया गया था। इसका चीनी वर्जन यूपीआई फ्रेमवर्क पर आधारित नहीं है। पिछले साल अगस्त में Mi Pay ऐप के भारतीय बाजार में एंट्री की रिपोर्ट सामने आई थी। Xiaomi ने पिछले साल दिसंबर में घोषणा की थी कि कंपनी ने भारत में अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Mi Pay की बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है।

इस साल फरवरी 2019 में मी पे ऐप मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा रॉम का हिस्सा बन गया था। भारत में Xiaomi Mi Pay की सीधी भिड़ंत Google Pay और PhonePe जैसे ऐप्स से हो सकती है। WhatsApp भी अपने यूपीआई आधारित पेमेंट सिस्टम पर काम कर रही है। भारत में WhatsApp Pay की टेस्टिंग की जा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Mi Pay, Mi Apps, UPI, Unified Payments Interface, NPCI
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »