• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Jio Phone में जुड़ा JioCricket App, यूज़र्स को मिलेगी क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट

Jio Phone में जुड़ा JioCricket App, यूज़र्स को मिलेगी क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट

Jio Phone में यह JioCricket ऐप कुल 9 भाषाओं में उपलब्ध है। यह भाषाएं बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू है। Jio Cricket Play Along गेम इस ऐप के अंदर ही मौजूद है, जो कि हिंदी और अंग्रेजी के साथ आता है।

Jio Phone में जुड़ा JioCricket App, यूज़र्स को मिलेगी क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट

Jio Phone में यह JioCricket ऐप कुल 9 भाषाओं में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • Jio Phone यूज़र्स Jio Store के माध्यम से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं
  • JioCricket app में मौजूद है Jio Cricket Play Along गेम
  • इस ऐप में क्रिकेट से जुड़ी हर अपडेट और वीडियो मिलेगी
विज्ञापन
Jio Phone यूज़र्स के लिए क्रिकेट को समर्पित एक ऐप प्राप्त हुआ है, जिसका नाम है JioCricket। यह नया ऐप यूज़र्स को लाइव स्कोर, मैच अपडेट्स और क्रिकेट से संबंधित खबर व वीडियो से जोड़े रखेगा। जियो फोन में यह जियोक्रिकेट ऐप कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है ताकि यूज़र्स क्रिकेट मैच में आगामी फिक्चर्स को देख सके। यही नहीं, जियो फोन यूज़र्स इसके साथ-साथ ही ऐप के माध्यम से 'Jio Cricket Play Along' गेम का भी हिस्सा बन सकते हैं। जियो फोन के लिए जियोक्रिकेट ऐप का लॉन्च इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टूर्नामेंट के दौरान किया गया है, जिसका फाइनल मैच 10 नवंबर को होने वाला है।

Jio Phone में यह JioCricket ऐप कुल 9 भाषाओं में उपलब्ध है। यह भाषाएं बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू है। Jio Cricket Play Along गेम इस ऐप के अंदर ही मौजूद है, जो कि हिंदी और अंग्रेजी के साथ आता है। यूज़र्स इस ऐप को Jio Store के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

जियोक्रिकेट ऐप को लाने का प्रमुख उद्देश्य जियो फोन यूज़र्स को क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी लाइव अपडेट से अवगत करना है। यूज़र्स इस ऐप के माध्यम से लाइव स्कोर जान सकते हैं और मैच से जुड़ी लेटेस्ट खबर को पा सकते हैं। इसके अलावा, ऐप विभिन्न वीडियो के साथ-साथ आगामी प्लेअर फिक्स्चर देखने जैसे विकल्प को भी लिस्ट करता है।

जियोक्रिकेट ऐप में जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग गेम को समर्पित एक सेक्शन दिया गया है, जिसमें यूज़र्स मैच अपडेट्स का पूर्वानुमान लगा सकते हैं। इसमें 50,000 रुपये तक के रिलायंस वाउचर्स शामिल होते हैं। जियोक्रिकेट ऐप के होमपेज पर यह गेम सेक्शन में मौजूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioCricket app, Jio Phone, Jio Cricket, Jio, Reliance Jio, JioCricket

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »