WhatsApp करीब घंटे भर रहा ठप, अब यूज़र भेज पा रहे हैं मैसेज

WhatsApp मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को अब अधिकतर यूज़र दोबारा इस्तेमाल कर पा रहे हैं। हालांकि, ऐप में अभी भी यूज़र को ऊपर दिख रहा मैसेज दिख रहा है जबकि वो मैसेज भेज और रिसीव कर पा रहे हैं। बता दें कि करीब एक घंटे तक व्हाट्सऐप की सेवाएं बाधित रहीं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 नवंबर 2017 15:06 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप दुनियाभर के यूज़र के लिए डाउन है
  • सबसे ज़्यादा प्रभावित यूरोप के यूज़र हैं
  • व्हाट्सऐप यूज़र ना ही मैसेज भेज पा रहे हैं और ना ही मैसेज रिसीव कर पा रहे
WhatsApp मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को अब अधिकतर यूज़र दोबारा इस्तेमाल कर पा रहे हैं। हालांकि, ऐप में अभी भी यूज़र को ऊपर दिख रहा मैसेज दिख रहा है जबकि वो मैसेज भेज और रिसीव कर पा रहे हैं। बता दें कि करीब एक घंटे तक व्हाट्सऐप की सेवाएं बाधित रहीं। व्हाट्सऐप यूज़र ना ही मैसेज भेज पा रहे थे और ना ही उन्हें मैसेज मिल रहे थे। कई यूज़र ने व्हाट्सऐप ना इस्तेमाल कर पाने की शिकायत की।

डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक, भारत, इंडोनेशिया, रूस और मध्य एशिया समेत दुनिया भर के कई हिस्सों के यूज़र ने व्हाट्सऐप डाउन होने की शिकायत की है। सबसे ज़्यादा प्रभावित यूरोप के यूज़र हैं। व्हाट्सऐप ठप पड़ जाने की शिकायत कई यूज़र ट्विटर पर कर रहे हैं। ट्विटर पर #whatsappdown बहुत देर से ट्रेंड कर रहा है।
Advertisement

गैजेट्स 360 के कई कर्मचारी भी व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, अब व्हाट्सऐप सेवाएं बहाल हो गई हैं। यह शिकायत एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए है। भारतीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर 1 बजे के बाद से कई यूज़र को एहसास हुआ कि वे व्हाट्सऐप के जरिए मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं और ना ही कॉल कर पा रहे हैं।

व्हाट्सऐप के काम ना करने पर Help > Contact us में जाने पर मैसेज दिखा कि व्हाट्सऐप की सेवाओं में कुछ समस्या हो रही है। कंपनी इस पर काम कर रही है और जल्द ही ऐप दोबारा काम करने लगेगा। सुविधा के लिए हमें खेद है। हमने व्हाट्सऐप से इस बारे में संपर्क साधने की कोशिश की है और जल्द ही इस बारे में कोई जानकारी मिलने पर हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे।
Advertisement

2017 में यह तीसरा मौका है जब व्हाट्सऐप ठप पड़ा है। इससे पहले अगस्त महीने में भी दुनिया भर के यूज़र को ऐसी ही शिकायत हुई थी। फेसबुक के यह मैसेजिंग ऐप मई माह में कुछ देर के लिए ठप पड़ा था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, Whatsapp down whatsapp message, apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.