• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter बना दूसरा टेलिग्राम! यूजर्स कर रहे हैं पूरी की पूरी फ‍िल्‍में पोस्‍ट

Twitter बना दूसरा टेलिग्राम! यूजर्स कर रहे हैं पूरी की पूरी फ‍िल्‍में पोस्‍ट

Twitter : हाल में एक ट्विटर अकाउंट से 'द फास्ट एंड द फ्यूरियस: टोक्यो ड्रिफ्ट' ('The Fast and the Furious: Tokyo Drift') फ‍िल्‍म को ट्विटर पर अपलोड कर दिया गया।

Twitter बना दूसरा टेलिग्राम! यूजर्स कर रहे हैं पूरी की पूरी फ‍िल्‍में पोस्‍ट

Twitter : ट्विटर पर सामने आ रही इन घटनाओं ने कई यूजर्स को मायूस भी किया है। एक यूजर ने लिखा कि ट्विटर का कॉपीराइट डिटेक्शन सिस्टम 'अब काम नहीं कर रहा है'।

ख़ास बातें
  • हाल में कई अकाउंट से फ‍िल्‍में पोस्‍ट की गईं
  • हालांकि कई अकाउंट अब सस्‍पेंड कर दिए गए हैं
  • ट्वीट्स की सीरीज में फ‍िल्‍मों को पोस्‍ट किया गया
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि ट्विटर (Twitter) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। एलन मस्‍क (Elon Musk) द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद यह प्‍लेटफॉर्म अपने फैसलों को लेकर अलोचनाओं का सामना कर रहा है। अकाउंट वेरिफ‍िकेशन और 8 डॉलर पेमेंट के नाम पर कई यूजर्स के साथ धोखाधड़ी की कोशिश करने की खबरें हमने पढ़ी थीं। अब पता चला है कि यह प्‍लेटफॉर्म खुद के बनाए कॉपीराइट नियमों को भी तोड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, ट्विटर यूजर्स अपने ट्वीट्स की सीरीज के तहत इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर पूरी की पूरी फ‍िल्‍में पोस्‍ट करने लगे हैं।   

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, हाल में एक ट्विटर अकाउंट से 'द फास्ट एंड द फ्यूरियस: टोक्यो ड्रिफ्ट' ('The Fast and the Furious: Tokyo Drift') फ‍िल्‍म को ट्विटर पर अपलोड कर दिया गया। ट्विटर यूजर, (@anally_retended) ने अपने 50 ट्वीट की सीरीज में 2-2 मिनट के वीडियो डालकर पूरी फ‍िल्‍म अपलोड कर डाली। इसके अलावा कई और फ‍िल्‍मों को भी पोस्‍ट किया गया है, जिनमें 'हैकर्स' (Hackers), 'अवतार' (Avatar), 'कामेन राइडर हेइसी' (Kamen Rider Heisei) और 'नीड फॉर स्पीड' (Need for Speed) शामिल हैं। इनमें से 'नीड फॉर स्पीड' को (@NFSpeedMovie) से पोस्‍ट किया गया था। हालांकि यह अकाउंट अब सस्‍पेंड किया जा चुका है, पर दिलचस्‍प यह है कि इस अकाउंट को इसी महीने सिर्फ फ‍िल्‍म शेयर करने के लिए पोस्‍ट किया गया था। यूजर ने 66 ट्वीटस में पूरी फ‍िल्‍म को शेयर किया था। 

Gadgets360 Hindi ने @NFSpeedMovie नाम के अकाउंट की पड़ताल की, तो मालूम हुआ कि अकाउंट अब सस्‍पेंड हो गया है, लेकिन कई यूजर्स ने ट्विटर पर पूरी फ‍िल्‍म देख ली और वह यूजर का धन्‍यवाद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हमें पूरी फ‍िल्‍म एक पोस्‍ट में बेहतर क्‍वॉलिटी के साथ चाहिए। कई लोगों को फ‍िल्‍म पोस्‍ट करने का आइडिया नापसंद आया। उन्‍होंने लिखा कि 66 पार्ट में फ‍िल्‍म को कौन देखना चाहेगा। 

ट्विटर पर सामने आ रही इन घटनाओं ने कई यूजर्स को मायूस भी किया है। एक यूजर ने लिखा कि ट्विटर का कॉपीराइट डिटेक्शन सिस्टम 'अब काम नहीं कर रहा है'। गौरतलब है कि ट्विटर में आमतौर पर एक ऑटोमेटेड कॉपीराइट इन्‍फोर्समेंट सिस्‍टम होता है। यह अनऑथराइज्‍ड कंटेंट को हटा देता है। हालांकि मौजूदा घटनाओं को देखकर ऐसा लगता है कि सिस्‍टम ठीक से काम नहीं कर रहा। 

संभवत: ऐसा ट्विटर में कर्मचारियों के इस्‍तीफे की वजह से हो सकता है। एलन मस्‍क के आने के बाद से वहां बड़ी संख्‍या में छंटनी की गई है, जिसके चलते कर्मचारी काफी दबाव में काम कर रहे हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »