• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • सावधान! आपको बिना बताए ऑडियो रिकॉर्ड कर सकता है यह ऐप, फोन में है इंस्‍टॉल तो अभी कर दें डिलीट

सावधान! आपको बिना बताए ऑडियो रिकॉर्ड कर सकता है यह ऐप, फोन में है इंस्‍टॉल तो अभी कर दें डिलीट

iRecorder- Screen Recorder नाम के ऐप को Google ने Play Store से हटा दिया है।

सावधान! आपको बिना बताए ऑडियो रिकॉर्ड कर सकता है यह ऐप, फोन में है इंस्‍टॉल तो अभी कर दें डिलीट

ऐप को 50 हजार से ज्‍यादा बार इंस्टॉल किया गया था। इसे सबसे पहले सितंबर 2021 में लाया गया था।

ख़ास बातें
  • रिकॉर्डिंग ऐप में मैलवेयर का पता चला
  • गूगल ने ऐप को प्‍ले स्‍टोर से हटाया
  • ऐप का नाम आईरिकॉर्डर (iRecorder) है
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन यूजर्स कोई भी ऐप डाउनलोड करने के लिए आमतौर पर Apple और Google के ऐप स्‍टोर्स का रुख करते हैं। इसके बावजूद फोन में खतरनाक और धोखाधड़ी करने वाले ऐप्‍स का खतरा बना रहता है। टेक दिग्‍गज ऐसे ऐप्‍स के खिलाफ ऐक्‍शन लेती हैं, लेकिन कई बार कदम देरी से उठाया जाता है। एक सिक्‍योरिटी रिसर्च फर्म ने ऐसे ऐप के बारे में बताया है, जो यूजर्स के लिए खतरनाक है। यह एक रिकॉर्डिंग ऐप (recording app) है, जिसमें मैलवेयर का पता चला है। यह मैलवेयर लोगों को बिना बताए उनके आसपास के ऑडियो को हर 15 मिनट में रिकॉर्ड कर सकता है और डेवलपर तक पहुंचा सकता है।  

साइबर सुरक्षा फर्म ‘ईएसईटी' की हालिया स्‍टडी के अनुसार, ऐप का नाम आईरिकॉर्डर (iRecorder) है। यह एक स्क्रीन रिकॉर्डर सॉफ्टवेयर है, जो यूजर्स की डिवाइस तक मैलवेयर पहुंचा रहा था। iRecorder- Screen Recorder नाम के ऐप को Google ने Play Store से हटा दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऐप को 50 हजार से ज्‍यादा बार इंस्टॉल किया गया था। इसे सबसे पहले सितंबर 2021 में लाया गया था। तब ऐप में कोई मैलवेयर नहीं था। रिपोर्ट कहती है कि अगस्‍त 2022 के आसपास डेवलपर ने ऐप को अपडेट किया और उसमें मैलवेयर से जुड़ी फंक्‍शनैलिटी आ गईं। 
 

कैसे नुकसान पहुंचाया ऐप ने? 

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐप में AhMyth RAT पर बेस्‍ड दो कोड का पता चला। यह ऐसा टूल है, जिससे कई तरह की गड़बड़‍ियां की जा सकती हैं। मसलन- यूजर्स को पता चले बिना उनके कॉल लॉग्स, कॉन्टैक्ट्स और टेक्स्ट मैसेजस को फ‍िल्‍टर किया जा सकता है। फाइल्‍स में मौजूद लिस्‍ट देखी जा सकती है। डिवाइस की लोकेशन ट्रैक हो सकती है। एसएमएस भेजे जा सकते हैं। ऑडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है यहां तक कि फोटोज ली जा सकती हैं। 

रिपोर्ट कहती है कि जिन यूजर्स ने iRecorder ऐप को इंस्‍टॉल या अपडेट किया, उनकी डिवाइसेज की सिक्‍योरिटी दांव पर लग गई। ‘ईएसईटी' की स्‍टडी में खुलासा होने के बाद गूगल ने इस ऐप को हटा दिया है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। अगर आपके फोन में भी यह ऐप मौजूद है, तो फौरन डिलीट कर दें।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »