Instagram Threads के जरिए अब किसी को भी भेज सकेंगे मैसेज

Instagram Threads अपडेट की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर Jane Manchun Wong द्वारा सार्वजनिक की गई थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इंस्टाग्राम के नए फीचर का स्क्रीनशॉट साझा किया है।

Instagram Threads के जरिए अब किसी को भी भेज सकेंगे मैसेज
ख़ास बातें
  • Instagram Threads के जरिए अब किसी को भी भेज सकेंगे मैसेज
  • ऑटोमैटिक स्टेटस अपडेट में मिलेगी क्लोज़ फ्रेंड्स को प्राथमिकता
  • एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए रोलआउट कर दिया गया है अपडेट
विज्ञापन
Instagram Threads के इस्तेमाल के जरिए अब इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर किसी से भी बातचीत की जा सकती है। इससे पहले केवल यूज़र्स अपने क्लोज़ फ्रेंड्स को ही मैसेज भेज सकते थे।। लेटेस्ट अपडेट के साथ, थ्रेड्स आपको inbox में दो टैब प्रदान करता है, एक टैब करीबी दोस्तों के लिए है और दूसरी टैब इंस्टाग्राम पर मौजूद सभी लोगों के लिए है भले ही उन्होंने थ्रेड डाउनलोड किया हो या फिर नहीं। हालांकि, लेटेस्ट अपडेट के बाद भी आपके ऑटोमैटिक स्टेटस अपडेट्स को केवल आपके क्लोज़ फ्रेंड्स ही देख सकेंगे। यह अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए रोलआउट कर दिया गया है।
 

Instagram Threads अपडेट की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर Jane Manchun Wong द्वारा सार्वजनिक की गई थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इंस्टाग्राम के नए फीचर का स्क्रीनशॉट साझा किया है। साझा की गई स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि अपडेट के बाद भी क्लोज़ फ्रेंड्स के साथ की गई  चैट को इनबॉक्स में अभी भी प्राथमिकता दी जाएगी। थ्रेड्स में बाय डिफॉल्ट नोटिफिकेशन को केवल क्लोज़ फ्रेंड्स के लिए ही इनेबल किया गया है, लेकिन ऐप में सेटिंग्स को बदला जा सकता है।

आपको बता दें, इंस्टाग्राम द्वारा Threads को पिछले साल लॉन्च किया गया था, जिसमें यूज़र्स उन लोगों से चैट कर सकते हैं जिन्हें उन्होंने इंस्टाग्राम पर क्लोज़ फ्रेंड्स के रूप में मार्क किया है। इमेज सेंट्रिक मैसेजिंग ऐप यूज़र्स को ‘On the Move,' ‘Out and About' और ‘Low Battery' जैसे ऑटोमैटिक स्टेटस अपडेट साझा करने की भी सुविधा देता है।

थ्रेड्स के आपको तुरंत अपने क्लोज़ फ्रेंड्स को फोटो व वीडियो भेजने की सुविधा प्रदान करता है, लेकिन अब आपके इंस्टाग्राम पर मौजूद कोई भी यूज़र आसानी से आपसे जुड़ सकता है। हालांकि, यह इंटरफेस बिल्कुल पहले जैसा ही दिखता है। अपडेट चेंजलॉग में उल्लेख किया गया है कि मैसेज, स्टेटस और स्टोरीज़ में प्राथमिकता अभी भी क्लोज़ फ्रेंड्स की ही होगी।

आपको बता दें, पिछले हफ्ते ही फेसबुक ने अपनी दो महत्वपूर्ण सर्विस Instagram और Messenger को मर्ज कर दिया था। इस मर्जर के बाद अब मैसेंजर यूज़र सीधे इंस्टाग्राम यूज़र को मैसेज कर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Instagram, Facebook, Instagram Threads

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »