किसी भी भाषा की Reels अब हिंदी में हो जाएंगी डब! Instagram, Facebook पर आया गेम चेंजर AI फीचर

Meta का कहना है कि यह फीचर सिर्फ ऑडियो ट्रांसलेट नहीं करता बल्कि क्रिएटर की आवाज की टोन और स्टाइल को मैच करते हुए एक नेचुरल-साउंडिंग डब तैयार करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2025 13:55 IST
ख़ास बातें
  • यह फीचर Reels को यूज़र की पसंद की भाषा में ट्रांसलेट और डब करता है
  • अभी यह English, Hindi, Spanish और Portuguese में उपलब्ध है
  • फिलहाल यह सिर्फ पब्लिक और 1,000+ फॉलोअर्स वाले अकाउंट्स के लिए है

Reels पर ऑटो डब हुए वीडियो में ‘Translated with Meta AI’ का टैग दिखाई देगा

Photo Credit: Meta

Meta ने Instagram और Facebook पर Reels के लिए एक नया AI बेस्ड फीचर रोलआउट करना शुरू किया है, जो अपने आप वीडियो को ट्रांसलेट, डब और लिप-सिंक करता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब किसी भी भाषा में बने Reels को अपनी पसंद की भाषा में देख पाएंगे। अगस्त में इसका डेमो दिखाया गया था और अब यह English, Spanish, Hindi और Portuguese भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इससे क्रिएटर्स को अपने कंटेंट का एक्सेस ग्लोबल ऑडियंस तक बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Meta का यह नया फीचर फिलहाल Reels के मौजूदा इंटरफेस में ही इंटीग्रेट किया गया है और इसे यूज करने के लिए किसी एक्स्ट्रा ऐप या टूल की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक यह सर्विस पूरी तरह फ्री है और आने वाले समय में और भी भाषाओं को इसमें जोड़ा जाएगा।

Instagram के हेड Adam Mosseri ने एक वीडियो में इस फीचर का डेमो दिखाते हुए कहा कि “भाषा की दीवारें यूजर्स के बीच कनेक्शन को रोकनी नहीं चाहिए।” उन्होंने Meta AI की मदद से अपने वीडियो को Hindi, Spanish और Portuguese में ट्रांसलेट और डब करके दिखाया, जिसके ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो वही अलग-अलग भाषा में बात कर रहे हो।

Meta का कहना है कि यह फीचर सिर्फ ऑडियो ट्रांसलेट नहीं करता बल्कि क्रिएटर की आवाज की टोन और स्टाइल को मैच करते हुए एक नेचुरल-साउंडिंग डब तैयार करता है। साथ ही, लिप-सिंक ऑप्शन ऑन करने पर AI ट्रांसलेटेड ऑडियो को बोलने की मूवमेंट से सिंक भी कर देता है, जिससे वीडियो और भी रियल लगे।

Reels पर ऐसे वीडियो में ‘Translated with Meta AI' का टैग दिखाई देगा ताकि देखने वालों को पता चले कि यह AI के जरिए बनाया गया डब है। यूजर्स चाहें तो ट्रांसलेटेड ऑडियो को डिसेबल करके ओरिजिनल वीडियो भी देख सकते हैं। इसके लिए बस तीन डॉट मेन्यू में जाकर ‘Audio and Language Settings' में “Don't translate” सेलेक्ट करना होगा।

Advertisement

Meta ने बताया है कि यह फीचर अभी उन क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है जिनके 1,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और जिनके अकाउंट पब्लिक हैं। कंपनी का कहना है कि YouTube की तुलना में Meta ने अपने AI डबिंग सिस्टम में ज्यादा ट्रांसपेरेंसी दी है, ताकि यूजर को साफ पता चले कि कौन सा कंटेंट AI से बनाया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Facebook, Reels, Meta AI, Meta, Reels Dub
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  5. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  8. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  9. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  10. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.