• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • हर दिन 30 करोड़ यूज़र करते हैं इंस्टाग्राम का इस्तेमाल, कंपनी का दावा

हर दिन 30 करोड़ यूज़र करते हैं इंस्टाग्राम का इस्तेमाल, कंपनी का दावा

हर दिन 30 करोड़ यूज़र करते हैं इंस्टाग्राम का इस्तेमाल, कंपनी का दावा
विज्ञापन
इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले यूज़र की संख्या अब 500 मिलियन (50 करोड़) से ज्यादा हो गई है। मंगलवार को कंपनी ने एक बयान में कहा कि इंस्टाग्राम यूज़र में 80 प्रतिशत से ज्यादा अमेरिका से बाहर के हैं। कंपनी के मुताबिक दुनियाभर में इस फोटो-शेयरिंग ऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेजी से इज़ाफा हो रहा है।

फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम के पिछले साल सितंबर तक 400 मिलियन (40 करोड) यूज़र थे। पिछले दो साल में इंस्टाग्राम के यूज़र बेस में दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ोत्तरी देखी गई है। इंस्टाग्राम के मुताबिक करीब 300 मिलियन (30 करोड़) लोग हर दिन ऐप का इस्तेमाल करते हैं।

इंस्टाग्राम ने अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे रखी है खासतौर पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को। ट्विटर के यूज़र बेस 300 मिलियन से थो़ड़ा ज्यादा है। वहीं फेसबुक के करीब 1.6 बिलियन यूज़र हैं।

फेसबुक ने 2012 में एक बिलियन की कीमत में इंस्टाग्राम को खरीदा था। फेसबुक द्वारा किया गया यह पहला बड़ा अधिग्रहण था।

अब इंस्टाग्राम की गिनती दुनिया भर में उपलब्ध सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप में होती है। फेसबुक के रेवेन्यू में इंस्टाग्राम का बड़ा योगदान होने की उम्मीद की जा रही है। रिसर्च फर्म ईमार्केटर का अनुमान है कि इस साल एड रेवेन्यू से कंपनी को 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 10,136 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

इंस्टाग्राम ने बताया कि यूज़र हर रोज औसतन 95 मिलियन से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं जिन पर करीब 4.2 बिलियन 'लाइक्स' होते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Instagram, Social, Twitter

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »