Twitter से वीडियो ऐसे डाउनलोड करें

यदि आप भी ट्विटर से वीडियो डाउनलोड करने के तरीके खोज रहे हैं तो हम आपके लिए उसका तरीका बता रहे हैं।

Twitter से वीडियो ऐसे डाउनलोड करें

अलग अलग वेबसाइट्स का प्रयोग करके Twitter से वीडियो डाउनलोड किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • कई थर्ड पार्टी ऐप्स ट्विटर से वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा देती हैं।
  • SaveTweetVid या TwitterVideoDownloader भी यही सुविधा देती है।
  • दोनों वेबसाइट्स में वीडियो को वांछित क्वालिटी में सेव करने का विकल्प है।
विज्ञापन
Twitter पर कई बार किसी वीडियो को देखते हुए आपको लगता है कि इसे सहेज कर रखना चाहिए मगर उसको डाउनलोड करने का विकल्प नहीं दिखता है। यदि आप भी ट्विटर से वीडियो डाउनलोड करने के तरीके खोज रहे हैं तो हम आपके लिए उसका तरीका बता रहे हैं। ट्विटर सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म में से एक है और यह लोगों को अपने विचार साझा करने की सुविधा देता है जिसमें फोटो और विडियो भी शेयर किए जाते हैं। 
हालाँकि, ट्विटर से वीडियो को सेव करना इतना आसान नहीं है बल्कि इसके बजाय आपको ट्वीट के लिए URL को सहेजना पड़ता है। हालाँकि, कुछ तरीके हैं जिनसे आप केवल वीडियो को भी डाउनलोड कर सकते हैं। आप ट्विटर से वीडियो कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, इस बारे में हमने एक स्टेप बाय स्टेप गाइड तैयार किया है। 

Twitter से वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको वेबसाइट को डेस्कटॉप ब्राउज़र पर खोलना होगा। ट्विटर से ही वीडियो डाउनलोड करने का कोई सीधा तरीका नहीं है। मगर बहुत सारी वेबसाइट्स हैं जो आपको ऐसा करने में मदद करती हैं। हमने SaveTweetVid और TwitterVideoDownloader को आज़मा कर देखा और हम कह सकते हैं कि ये साइट काम करती हैं।
 

How to download video from Twitter

  1. अपने डेस्कटॉप ब्राउज़र में Twitter पर जाएं।
  2. वह वीडियो ढूंढें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  3. उस ट्वीट पर क्लिक करें जिसमें वीडियो है।
  4. आप या तो ट्वीट URL को कॉपी कर सकते हैं या वीडियो पर ही राइट क्लिक कर सकते हैं और Copy Video Address को सिलेक्ट सकते हैं।
  5. अब SaveTweetVid या TwitterVideoDownloader पर जाएं।
  6. कॉपी किए गए URL या एड्रेस को वेबसाइट्स पर दिए गए स्थान पर पेस्ट कर दें। यह एक टेक्स्ट बार होना चाहिए जिसके आगे एक Download बटन हो।
  7. अब Download पर क्लिक करें।
  8. दोनों वेबसाइट आपको सिलेक्ट करने के लिए क्वालिटी का विकल्प देंगी। ये वीडियो के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।
  9. यहां आप अपनी पसंद की क्वालिटी के बगल में डाउनलोड बटन पर राइट क्लिक कर सकते हैं और 'लिंक को इस रूप में सहेजें' (Save link as) पर क्लिक कर सकते हैं।
  10. वैकल्पिक रूप से, आप डाउनलोड बटन पर क्लिक कर सकते हैं और वीडियो फुलस्क्रीन में चलना शुरू हो जाएगा। वीडियो पर राइट क्लिक करें और वीडियो को इस रूप में सहेजें (Save video as) पर क्लिक करें। इसके अलावा यदि आप आप Chrome का उपयोग कर रहे हैं तो 'Ctrl + S' पर क्लिक करें।
  11. अगली विंडो में दिखना चाहिए कि आप एक mp4 फ़ाइल को सेव करने का प्रयास कर रहे हैं। उस स्थान का चयन करें जहाँ आप वीडियो को सेव/डाउनलोड करना चाहते हैं और Save पर क्लिक करें।
जिस Twitter वीडियो को आप डाउनलोड करना चाहते हैं, वह आपके द्वारा चुने गए स्थान पर mp4 फ़ाइल के रूप में दिखाई देगा। फिर आप किसी भी ऐप के माध्यम से वीडियो देख सकते हैं जो mp4 फॉर्मेट को सपोर्ट करती हो।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  5. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  9. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  11. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  6. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  9. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »