Lava Probuds Xplore 13° भारत में लॉन्च हो गए हैं। इन TWS ईयरबड्स में 13mm ड्राइवर्स, Bluetooth 5.4, INC और 30 घंटे तक की बैटरी मिलती है।
Photo Credit: Lava
Lava Probuds Xplore 13° TWS की कीमत ₹969 है
Lava ने भारतीय बाजार में अपने नए True Wireless Stereo (TWS) ईयरबड्स Probuds Xplore 13° लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो रोजाना म्यूजिक सुनने और कॉलिंग के लिए अच्छे फीचर्स वाले किफायती ईयरबड्स तलाश रहे हैं। Lava Probuds Xplore 13° में 13mm के स्पीकर ड्राइवर्स, Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और Intelligent Noise Cancellation (INC) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इनमें IPX5 रेटिंग और 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है।
Lava Probuds Xplore 13° की कीमत भारत में ₹969 रखी गई है। इन्हें Amazon और देशभर के रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी इन ईयरबड्स के साथ अपना ओवर-द-काउंटर रिप्लेसमेंट (OTCR) सपोर्ट भी दे रही है। इसके तहत ग्राहकों को सर्विस सेंटर पर लंबे रिपेयर प्रोसेस के बजाय सीधे रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलती है।
Lava के नए ईयरबड्स में 13mm के स्पीकर ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिन्हें दमदार बास और डायनामिक साउंड के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें डायनामिक साउंड इफेक्ट्स का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इनका सिग्नल-टू-नॉइस रेशियो 60dB से ज्यादा है। वहीं, इंटेलिजेंट नॉइस कैंसलेशन (INC) फीचर कॉलिंग और रोजाना इस्तेमाल के दौरान बेहतर अनुभव देने के लिए दिया गया है। कंपनी ने इनमें 4.5 घंटे तक का टॉकटाइम मिलने का दावा किया है।
बैटरी की बात करें तो Lava Probuds Xplore 13° चार्जिंग केस के साथ 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, एक बार चार्ज करने पर ईयरबड्स से 5 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है। इनमें 35mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 350mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 1.5 घंटे तक प्लेबैक मिल सकता है। ईयरबड्स को चार्ज होने में करीब 30 मिनट और केस को चार्ज होने में 70 मिनट लगते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 दिया गया है, जिसकी वायरलेस ट्रांसमिशन रेंज 10 मीटर तक है। साथ ही, IPX5 रेटिंग इन्हें पानी की बौछारों से सुरक्षा देती है। इनका कुल वजन करीब 50 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन