Airtel Insider के जरिए ग्राहकों को ₹30,000 से ज्यादा की वैल्यू के फायदे मिल रहे हैं। इनमें Duolingo, Croma, Pocket FM, Cinepolis और Apollo 24x7 के ऑफर्स शामिल हैं।
Photo Credit: Airtel
Airtel Insider ऑफर में Duolingo, Croma, Pocket FM, Cinepolis पर बेनिफिट्स मिल रहे हैं
Airtel अपने ग्राहकों को मोबाइल और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के अलावा भी कई फायदे दे रहा है। कंपनी के Airtel Insider प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स को अलग-अलग ब्रांड्स के सब्सक्रिप्शन, शॉपिंग और एंटरटेनमेंट ऑफर्स मिल रहे हैं। इनमें Duolingo का 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन, Croma पर iPhone खरीदने पर बचत, Pocket FM Premium और Cinepolis के मूवी टिकट ऑफर्स शामिल हैं। इसके अलावा Apollo 24x7 की मेंबरशिप का फायदा भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, सभी उपलब्ध ऑफर्स को रिडीम करने पर ग्राहक ₹30,000 से ज्यादा की वैल्यू के बेनिफिट्स हासिल कर सकते हैं।
Airtel का कहना है कि उसके Insider प्रोग्राम के तहत लर्निंग और शॉपिंग कैटेगरी में भी फायदे मिल रहे हैं। इसमें Duolingo का 12 महीने का Super Duolingo सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी वैल्यू ₹3,120 बताई गई है। वहीं, Croma के जरिए iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज के चुनिंदा मॉडल्स पर ₹23,000 तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह ऑफर Croma और Apple के जरिए उपलब्ध है और इसकी पात्रता चुनिंदा iPhone मॉडल्स पर निर्भर करेगी।
एंटरटेनमेंट कैटेगरी में Pocket FM का 3 महीने का Premium सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। वहीं, Cinepolis पर मूवी देखने वालों को Buy 2 Get 1 Free टिकट ऑफर मिल रहा है, जिसके तहत एक टिकट फ्री मिल सकता है। इस ऑफर में अधिकतम ₹150 तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, Airtel Postpaid ग्राहकों को Cinepolis पर ₹1,500 या उससे ज्यादा के Food and Beverages ऑर्डर पर ₹300 की छूट भी मिलती है।
Airtel Insider में हेल्थ और वेलनेस कैटेगरी के तहत Apollo 24x7 का 6 महीने का Apollo Circle Membership सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इस तरह यूजर्स को भाषा सीखने, स्मार्टफोन खरीदने, एंटरटेनमेंट और हेल्थ से जुड़ी जरूरतों के लिए अलग-अलग ऑफर्स मिलते हैं।
इन ऑफर्स का लाभ लेने के लिए पात्र Airtel मोबाइल और Airtel होम ग्राहक Airtel ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां Airtel Insider सेक्शन में जाकर उपलब्ध ऑफर्स देखे जा सकते हैं। इसके बाद अपनी जरूरत के हिसाब से ऑफर चुनकर उसकी शर्तों के अनुसार रिडीम करना होगा।
Airtel पहले भी इस प्लेटफॉर्म पर LinkedIn Premium, EazyDiner और MakeMyTrip जैसे ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप के जरिए बेनिफिट्स दे चुका है। कंपनी के मुताबिक, आने वाले समय में Airtel Insider पर और भी ब्रांड्स और ऑफर्स जोड़े जाएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर