• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • एंड्रॉयड पर ऑटोमैटिक ऐप अपडेट को एक्टिव और बंद करने का तरीका

एंड्रॉयड पर ऑटोमैटिक ऐप अपडेट को एक्टिव और बंद करने का तरीका

एंड्रॉयड पर ऑटोमैटिक ऐप अपडेट को एक्टिव और बंद करने का तरीका
ख़ास बातें
  • आप लाइफ में इतने भी खाली नहीं हैं कि हर बार अपडेट का खास ख्याल रखेंगे
  • लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप ऐप को नहीं अपडेट करना चाहते हैं
  • यूज़र को ऑटो अपडेट पर फैसले लेने की ज़्यादा सुविधा होती है
विज्ञापन
आपके फोन या टैबलेट में जितने ज़्यादा ऐप होंगे, उन्हें अपडेट रखने की टेंशन और भी ज़्यादा होगी। ज़्यादातर समय डेवलपर मामूली कमियों के लिए भी अपडेट ज़ारी करते हैं। इनमें से कई अपडेट बहुत ज़्यादा ज़रूरी नहीं होते।

अब आप लाइफ में इतने भी खाली नहीं हैं कि हर बार अपडेट का खास ख्याल रखेंगे। इसलिए एंड्रॉयड में आपको गूगल प्ले पर एक डिफॉल्ट विकल्प मिलता है जिसकी मदद से सिर्फ वाई-फाई नेटवर्क रहने पर ऐप अपने आप अपडेट होता है।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप ऐप को नहीं अपडेट करना चाहते हैं। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। ऐप्पल ऐप स्टोर से उलट प्ले स्टोर में यूज़र को ऑटो अपडेट पर फैसले लेने की ज़्यादा सुविधा होती है।

एंड्रॉयड पर किसी खास ऐप पर ऑटोमैटिक अपडेट बंद करने का तरीका
आपको ऑटो अपडेट पसंद है, लेकिन चुनिंदा ऐप को अपडेट होने से रोकना चाहते हैं तो उसका तरीका यह है। किसी ख़ास ऐप के लिए ऑटोमैटिक अपडेट बंद करने की सुविधा।

1. गूगल प्ले स्टोर खोलें।
2. टॉप में बायीं तरफ दिख रहे हैमबर्गर आइकन को टच करें। इसके बाद माय ऐप्स या गेम्स को चुनें। इसके बाद स्वाइप अप करके अपने पसंद के ऐप को चुनें। आप चाहें तो सर्च आइकन के ज़रिए ऐप के नाम टाइप कर उन्हें खोज भी सकते हैं।
3. ऐप पेज पर पहुंचने के बाद दायीं तरफ टॉप में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें।
4. इसके बाद ऑटो अपडेट को अनचेक कर दें।

बस हो गया। इसके बाद वो ऐप अपने आप कभी भी अपडेट नहीं होगा। अगर आप ऐप को अपडेट करना चाहते हैं तो एक बार फिर प्ले स्टोर में जाकर अपडेट के लिए पर्मिशन देना होगा। बाकी ऐप अपने आप अपडेट होते रहेंगे।

एंड्रॉयड पर सभी ऐप के ऑटोमैटिक अपडेट को बंद करने का तरीका
1. गूगल प्ले स्टोर को खोलें।
2. बायीं तरफ दिख रहे आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद ऊपर की तरफ स्वाइप करके सेटिंग्स को चुनें।
3. अब जनरल के अंदर ऑटो अपडेट ऐप्स पर टैप करें।
4. इसके बाद पहले विकल्प Do not auto-update apps को चुनें।

ऐसा करने के बाद एक भी ऐप अपने आप अपडेट नहीं होगा। अगर आप चाहें तो फिर गूगल प्ले स्टोर में जाकर ऑटो अपडेट विकल्प को एक्टिव कर सकते हैं।

अगर आपके पास अनलिमिटेड डेटा प्लान है तो आप सेल्युलर डेटा पर भी ऑटो अपडेट को एक्टिव कर सकते हैं।

एंड्रॉयड पर ऑटो अपडेट को एक्टिव करने का तरीका
1. गूगल प्ले स्टोर खोलें।
2. बायीं तरफ टॉप में दिख रहे आइकन पर टैप करें। ऊपर की तरफ स्वाइप करके सेटिंग्स को चुनें।
3. जनरल सेक्शन के अंदर ऑटो अपडेट ऐप्स को चुनें।
4. अगर आप सिर्फ वाई-फाई पर अपडेट करना चाहते हैं तो तीसरे विकल्प को चुनें- Auto-update apps over Wi-Fi only.
5. अगर आप किसी भी वक्त अपडेट चाहते हैं तो दूसरे विकल्प को चुनें: Auto-update apps at any time.

याद रहे कि दूसरे विकल्प में अपडेट सेल्युलर डेटा में भी डाउनलोड होगा, यानी असर आपके मोबाइल डेटा बिल पर पड़ेगा। इस विकल्प को चुनने से पहले एक बार फिर सोच लें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Play Store
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  3. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  4. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  5. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  6. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  7. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  8. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  10. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »