सलमान खान, Google के सुंदर पिचई समेत Twitter के 40 करोड़ लोगों का डेटा लीक!

यह ट्विटर में डेटा के लीक होने के बड़े मामलों में से एक है। हैकर ने डेटा के वास्तविक होने का सबूत देने के लिए एक सैम्पल दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • हैकर ने डेटा के वास्तविक होने के सबूत के लिए एक सैम्पल दिया है
  • इसमें यूजर्स का नाम, ईमेल, फॉलोअर्स की संख्या शामिल है
  • हैकर ने किसी बिचोलिए के जरिए डेटा के लिए डील की पेशकश की है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्विटर के डेटा के लीक होने का कारण API में कोई कमी हो सकता है

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डेटा चुराकर डार्क वेब पर बिक्री के लिए डाला गया है। यह ट्विटर में डेटा के लीक होने के बड़े मामलों में से एक है। हैकर ने डेटा के वास्तविक होने का सबूत देने के लिए एक सैम्पल दिया है। इसमें यूजर्स का नाम, ईमेल, फॉलोअर्स की संख्या और कुछ मामलों में फोन नंबर भी शामिल है। इसमें मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्राडकॉस्टिंग, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई का यूजर डेटा भी शामिल है।  

इसी सप्ताह आयरलैंड के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन (DPC) ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर के 5.4 करोड़ से अधिक यूजर्स का डेटा लीक होने के मामले की जांच करने की घोषणा की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेटा लीक के मौजूदा मामले में हैकर ने कुछ हाई प्रोफाइल लोगों के साथ ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के ट्विटर पर डेटा को भी चुरा लिया है। हैकर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "Twitter या Elon Musk अगर इसे पढ़ रहे हैं तो आपको पहले ही 5.4 करोड़ से अधिक यूजर्स के डेटा लीक होने पर GDPR के जुर्माने का रिस्क है। 40 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक होने पर जुर्माने के बारे में सोचें।" 
Advertisement

हैकर का कहना है कि वह किसी बिचोलिए के जरिए डील करने को तैयार है। उसने इस डेटा को बेचने की पेशकश की है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्विटर के डेटा के लीक होने का कारण API में कोई कमी हो सकता है। Twitter के प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी के तरीकों की अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) की ओर से जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। मस्क के कंपनी को टेकओवर करने के बाद से यह आशंका बढ़ी है कि ट्विटर पिछले वर्ष अमेरिकी रेगुलेटर के साथ हुए एक समझौते का पालन करने में नाकाम हो सकता है जिसमें कंपनी ने अपने प्राइवेसी से जुड़े सिस्टम्स में सुधार करने की सहमति दी थी। इसके साथ ही कंपनी को 15 करोड़ डॉलर का भुगतान भी करना था। 

FTC के वकीलों ने पिछले महीने ट्विटर के दो पूर्व एग्जिक्यूटिव्स से रूल्स के कम्प्लायंस को लेकर पूछताछ की थी। ट्विटर पर आरोप लगा था कि उसने फोन नंबर्स जैसी प्राइवेट इनफॉर्मेशन का इस्तेमाल एडवर्टाइजिंग के लिए किया है, जबकि यूजर्स को बताया गया था कि इस इनफॉर्मेशन का इस्तेमाल सिक्योरिटी के कारणों के लिए होगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.