गूगल वॉलपेपर्स ऐप डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध

गूगल वॉलपेपर्स ऐप डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध
ख़ास बातें
  • गूगल वॉलपेपर्स ऐप एंड्रॉयड 4.1 जेली बीन व बाद के वर्जन सपोर्ट करेगा
  • यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है
  • गूगल वॉलपेपर्स पर गूगल अर्थ और गूगल+ से तस्वीरें दी गई हैं
विज्ञापन
गूगल ने अपना वॉलपेपर ऐप लॉन्च कर दिया है। पिक्सल स्मार्टफोन के लॉन्च के समय 'वॉलपेपर्स' नाम के इस ऐप की घोषणा की गई थी। यह ऐप एंड्रॉयड 4.1 जेली बीन और उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस पर ही सपोर्ट करेगा। लेकिन एंड्रॉयड 7.0 नूगा और उसके बाद के एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ऐप में कुछ एक्सक्लूसिव फ़ीचर भी हैं।

इस ऐप में अर्थ, लैंडस्केप, सिटीस्केप्स, लाइफ और टेक्सचर जैसे सेक्शन से वॉलपेपर का चुनाव किया जा सकता है। खास बात है कि इस ऐप से आपके डिवाइस में मौज़ूद दूसरे वॉलपेपर ऐप भी एक्सेस किए जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नए वॉलपेपर के तौर पर ऐप से ही गैलरी से तस्वीर चुन सकते हैं। गूगल के ऐप से गूगल अर्थ, गूगल+ और दूसरे पार्टनर से वॉलपेपर मिलते हैं।

एंड्रॉयड 7.0 नूगा और उसके बाद के वर्जन पर गूगल वॉलपेपर ऐप से होम स्क्रीन व लॉक स्क्रीन के लिए अलग-अलग वॉलपेपर चुन सकते हैं। वहीं इससे पहले के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल कर रहे यूज़र होम स्क्रीन के लिए ही वॉलपेपर का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा यूज़र एक खास कैटेगरी से भी वॉलपेपर का चुनाव कर सकते हैं जिससे हर दिन ऐप होम स्क्रीन पर ऑटोमेटिकली वॉलपेपर को अपडेट कर देगा।

ऐप का साइज़ 2.3 एमबी है और इसे गूगल प्ले स्टोर पर जारी कर दिया गया है। कंपनी ने गुरुवार को अमेरिका में पिक्सल स्मार्टफोन भी रिलीज़ किए। अगर ऐप के शुरुआती रिव्यू देखें तो ऐप के लिए एक अच्छी शुरुआत कही जा सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Wallpapers App, Google Wallpapers, Apps, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »