गूगल पर अब सस्ते फ्लाइट व होटल ढूंढना हुआ और आसान

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 13 जुलाई 2016 13:03 IST
ख़ास बातें
  • गूगल सर्च की मदद से यूज़र अपने ट्रिप को ज्यादा बेहतर प्लान कर सकेंगे
  • फ्लाइट का किराया घटने या बढ़ने पर मिलेगा नोटिफिकेशन
  • गूगल का मकसद यूज़र को सस्ते होटल और फ्लाइट की जानकारी देना है
गूगल ने मंगलवार को एक प्रेस इवेंट में अपने सर्च इंजन के लिए जारी किए गए नए अपडेट की जानकारी दी। इस अपडेट के बाद यूज़र के लिए ट्रिप प्लान कर पाना और आसान हो जाएगा। अब यूज़र सर्च इंजन की मदद से अपनी ज़रूरत के हिसाब से सस्ते फ्लाइट और होटल बुक कर पाएंगे। नए अपडेट के पीछे गूगल का मकसद यात्रियों को सस्ते डील दिलवाना है।

उदाहरण के तौर पर अगर आप होटल की तलाश कर रहे हैं तो आप "hotels with sea-view rooms in Goa" टाइप करें। इसके बाद सर्च इंजन आपके कीवर्ड को ध्यान में रखते हुए सुझाव दे देगा। इसके बाद आप "under 300 डॉलर" फिल्टर लगा सकते है। अब आपको सर्च के नतीजों में वही होटल नज़र आएंगे जिनके कमरे समुद्र की ओर हैं और उनका किराया 300 डॉलर से कम है।
Advertisement
 

आपके पास स्मोक फ्री, पेट-फ्रेंडली, किड-फ्रेंडली और लॉन्ड्री सर्विस जैसे विकल्प के आधार पर होटल चुनने का उपाय रहेगा। आप चाहें तो लग्ज़री या बजट होटल के बीच भी चुन पाएंगे।

गूगल ऐसे डील की भी जानकारी देगा जहां पर होटल आम किराये से सस्ते में मिल रहे हैं। कंपनी ने एडवर्ड्स ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "जैसे ही कीमत में बड़ी कटौती होती है, ये डील अपने आप ही हमारे अल्गोरिथम द्वारा पहचान लिए जाते हैं। हमने अपने टेस्ट में पाया है कि जिन होटल में इस तरह की डील मिल रही है, उन्हें अन्य होटलों की तुलना में दोगुनी बुकिंग मिलती है।"
Advertisement

सर्च इंजन की मदद से अब यूज़र किसी खास फ्लाइट के किराये में होने वाले बदलाव पर भी नज़र रख पाएंगे। किराया बढ़ने या घटने की स्थिति में यूज़र को ईमेल और गूगल नाउ कार्ड्स के जरिए नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। कंपनी ने बताया कि इस फ़ीचर को आने वाले हफ्तों में उन 26 देशों के लिए रिलीज किया जाएगा जहां पर गूगल फ्लाइट्स पहले से काम कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.