गूगल पर अब सस्ते फ्लाइट व होटल ढूंढना हुआ और आसान

गूगल पर अब सस्ते फ्लाइट व होटल ढूंढना हुआ और आसान
ख़ास बातें
  • गूगल सर्च की मदद से यूज़र अपने ट्रिप को ज्यादा बेहतर प्लान कर सकेंगे
  • फ्लाइट का किराया घटने या बढ़ने पर मिलेगा नोटिफिकेशन
  • गूगल का मकसद यूज़र को सस्ते होटल और फ्लाइट की जानकारी देना है
विज्ञापन
गूगल ने मंगलवार को एक प्रेस इवेंट में अपने सर्च इंजन के लिए जारी किए गए नए अपडेट की जानकारी दी। इस अपडेट के बाद यूज़र के लिए ट्रिप प्लान कर पाना और आसान हो जाएगा। अब यूज़र सर्च इंजन की मदद से अपनी ज़रूरत के हिसाब से सस्ते फ्लाइट और होटल बुक कर पाएंगे। नए अपडेट के पीछे गूगल का मकसद यात्रियों को सस्ते डील दिलवाना है।

उदाहरण के तौर पर अगर आप होटल की तलाश कर रहे हैं तो आप "hotels with sea-view rooms in Goa" टाइप करें। इसके बाद सर्च इंजन आपके कीवर्ड को ध्यान में रखते हुए सुझाव दे देगा। इसके बाद आप "under 300 डॉलर" फिल्टर लगा सकते है। अब आपको सर्च के नतीजों में वही होटल नज़र आएंगे जिनके कमरे समुद्र की ओर हैं और उनका किराया 300 डॉलर से कम है।
 
google travel blogpost

आपके पास स्मोक फ्री, पेट-फ्रेंडली, किड-फ्रेंडली और लॉन्ड्री सर्विस जैसे विकल्प के आधार पर होटल चुनने का उपाय रहेगा। आप चाहें तो लग्ज़री या बजट होटल के बीच भी चुन पाएंगे।

गूगल ऐसे डील की भी जानकारी देगा जहां पर होटल आम किराये से सस्ते में मिल रहे हैं। कंपनी ने एडवर्ड्स ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "जैसे ही कीमत में बड़ी कटौती होती है, ये डील अपने आप ही हमारे अल्गोरिथम द्वारा पहचान लिए जाते हैं। हमने अपने टेस्ट में पाया है कि जिन होटल में इस तरह की डील मिल रही है, उन्हें अन्य होटलों की तुलना में दोगुनी बुकिंग मिलती है।"

सर्च इंजन की मदद से अब यूज़र किसी खास फ्लाइट के किराये में होने वाले बदलाव पर भी नज़र रख पाएंगे। किराया बढ़ने या घटने की स्थिति में यूज़र को ईमेल और गूगल नाउ कार्ड्स के जरिए नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। कंपनी ने बताया कि इस फ़ीचर को आने वाले हफ्तों में उन 26 देशों के लिए रिलीज किया जाएगा जहां पर गूगल फ्लाइट्स पहले से काम कर रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »