गूगल प्ले मूवीज़ में 4के यूएचडी रिज़ॉल्यूशन विकल्प मिलेगा

गूगल प्ले मूवीज़ में 4के यूएचडी रिज़ॉल्यूशन विकल्प मिलेगा
ख़ास बातें
  • 4के रिज़ॉल्यूशन अभी अमेरिका व कनाडा में उपलब्ध है
  • कंपनी द्वारा इस फ़ीचर को हाल ही में टेस्टिंग करते देखा गया
  • नए क्रोमकास्ट अल्ट्रा ग्राहकों को पहली 4के मूवी मुफ्त मिलेगी
विज्ञापन
पिछले महीने पता चला था कि गूगल अमेरिका में गूगल प्ले मूवीज़ पर सेलेक्ट टाइटल के लिए 4के रिज़ॉल्यूशन की टेस्टिंग कर रही है। इसके बाद गूगल द्वारा इस फ़ीचर को सभी यूज़र के लिए जारी करने की उम्मीद थी। अब, चुनिंदा देशों में चुनिंदा फिल्मों के लिए 4के रिज़ॉल्यूशन विकल्प का ऐलान किया है।  

कंपनी ने पहले ही अमेरिका और कनाडा में 4के यूएचडी रिज़ॉल्यूशन विकल्प को जारी करना शुरू कर दिया है। लेकिन एक ब्लॉग पोस्ट में दूसरे देशों में इस विकल्प के जारी करने के  बारे में जानकारी नहीं दी। अभी, गूगल प्ले मूवीज़ में 4के यूएचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ 125 मूवी टाइटल ऑफर करता है और गूगल अपना ओपन सोर्स वीडियो कोडेक वीपी9 का इस्तेमाल करेगा।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस या वेब पर 4के मूवीज़ खरीद सकते हैं। और इसके बाद उन्हें क्रोमकास्ट, सोनी ब्राविया एंड्रॉयड टीवी या शाओमी मी बॉक्स 3 पर स्ट्रीम किया जा सकता है। ''  इसके अलावा कंपनी ने ऐलान किया कि क्रोमकास्ट अल्ट्रा के नए ग्राहकों को एक सीमित समय के अंदर पहली 4के यूएचडी मूवी मुफ्त मिलेगी। इनमें घोस्टबस्टर और कैप्टन फिलिप्स जैसे टाइटल शामिल हैं।  

यूएचडी रिज़ॉल्यूशन विकल्प वाले टाइटल एसडी वर्ज़न के लिए किराए पर 7.99 डॉलर (करीब 550 रुपये) ,एचडी रिज़ॉल्यूशन 2.99 डॉलर (करीब 200 रुपये) में उपलब्ध है। अगर बात करें खरीदने की तो 4के कंटेंट को 24.99 डॉलर (करीब 1,700 रुपये) जबकि एचडी को 12.99 डॉलर (करीब 900 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

अब देखना होगा कि गूगल 4के यूएचडी रिज़ॉल्यूशन विकल्प को दूसरे देशों में जारी करने में कितना समय लेता है। और क्या इनकी कीमतों में कटौती भी की जाएगी?
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »