• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google Meet की मीटिंग अब आपके टीवी पर होगी स्ट्रीम, गूगल ने जोड़ा ये फीचर

Google Meet की मीटिंग अब आपके टीवी पर होगी स्ट्रीम, गूगल ने जोड़ा ये फीचर

Chromecast सपोर्ट के साथ यूज़र्स अपनी मीटिंग, फ्रेंड्स के साथ वीडियो कॉल चैटिंग, ऑनलाइन लैक्चर व क्लासेस बड़ी स्क्रीन पर अटेंड कर सकेंगे।

Google Meet की मीटिंग अब आपके टीवी पर होगी स्ट्रीम, गूगल ने जोड़ा ये फीचर

Google का कहना है कि यह नया फीचर आने वाले कुछ दिनों में योग्य यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Google Meet की मीटिंग अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
  • Chromecast व Chromecast Ultra के साथ काम करेगा गूगल मीट
  • ऑनलाइन मीटिंग व लैक्चर अब टीवी पर कर सकेंगे अटेंड
विज्ञापन
Google Meet में क्रोमकास्ट सपोर्ट पेश किया गया है, जिसका इस्तेमाल करके यूज़र्स अपनी मीटिंग को सीधे टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। क्रोमकास्ट सपोर्ट के साथ यूज़र्स अपनी मीटिंग, फ्रेंड्स के साथ वीडियो कॉल चैटिंग, ऑनलाइन लैक्चर व क्लासेस बड़ी स्क्रीन पर अटेंड कर सकेंगे। इसके अलावा क्रोमकास्ट सभी एंड्रॉयड टीवी मॉडल में बिल्ट-इन आता है, जिसकी मदद से आप एंड्रॉयड टीवी डिवाइस पर अपनी ऑफिशियल मीटिंग को कास्ट कर सकते हैं। आपको बता दें, कुछ महीने पहले Google ने Nest Hub Max स्मार्ट डिस्प्ले पर Meet लॉन्च किया था, इसके बाद ही अब कंपनी यह नया फीचर लेकर आई है। गूगल का कहना है कि यह नया फीचर आने वाले कुछ दिनों में योग्य यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

नया फीचर Chromecast, Chromecast Ultra और सेकेंड जनरेशन Chromecast डिवाइस के साथ काम करेगा।

हालांकि, यहां यह बताना भी बेहद जरूरी हो जाता है कि नए फीचर के साथ भले ही आप अपनी मीटिंग को टीवी पर अटेंड कर पा रहे हों, लेकिन कैमरा व माइक्रोफोन के लिए आपको अपना कम्प्यूटर व स्मार्टफोन का ही इस्तेमाल करना होगा। इस वजह से वीडियो कॉल के दौरान आप इससे ज्यादा दूर नहीं जा सकते।

आपको बता दें, गूगल ने जून के अंत में नेस्ट हब मैक्स के माध्यम से Google Meet और Google Duo पर ग्रुप कॉल की शुरुआत की थी।
 

How to use Google Meet on Chromecast

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास अपना गूगला अकाउंट होना चाहिए और ध्यान रखें कि आपका गूगल क्रोम लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेटिड हो। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपके क्रोमकास्ट डिवाइस में लेटेस्ट फर्मवेयर इंस्टॉल हो। ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होने से पहले क्रोमकास्ट को शुरू करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो-

1. Meet app या फिर Google Calendar का इस्तेमाल करते हुए सबसे पहले अपनी मीटिंग खोलें और फिर Cast this meeting को चुनें।

2. Cast टैब में उस कास्ट इनेबल डिवाइस का चयन करें, जिसका इस्तेमाल आप करना चाहते हैं।

3. मीटिंग के दौरान कास्टिंग में स्विच करने के लिए निचले हिस्से पर आ रहे तीन डॉट्स मैन्यू पर टैप करें और Cast this meeting का चयन करें।

4. वहीं, कास्टिंग को रोकने के लिए एक बार फिर मैन्यू पर क्लिक करें और Stop casting meeting का चुनाव करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Meet, Chromecast

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »