अब गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप को सिर्फ वाई-फाई पर भी चला पाएंगे

अब गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप को सिर्फ वाई-फाई पर भी चला पाएंगे
विज्ञापन
गूगल मैप्स में वाई-फाई ओनली मोड और एक नए नोटिफिकेशन विकल्प के साथ नए फीचर शामिल हो गए हैं। लेकिन फिलहाल लेटेस्ट वी9.32 इस्तेमाल कर रहे सभी गूगल मैप्स यू़ज़र के लिए ये नए फीचर उपलब्ध नहीं हैं। अभी सिर्फ चुनिंदा यूज़र ही इन नए फीचर का अनुभव ले सकते हैं।

एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, गूल मैप्स के इन नए फीचर को कई चरणों में जारी किया गया है और हर यूज़र तक इन फीचर के पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, नए वाई-फाई ओनली मोडसे डाटा की खपत सीमित होगी और मैप्स ऐप के सेटिंग पेज पर जाकर इसे इनेबल किया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि वाई-फाई ओनली सेटिंग इनेबल होने पर 'ऑफलाइन एरियाज़' के विकल्प से रीप्लेस हो जाएगा और इससे मोबाइल डाटा खपत तुरंत रुक जाएगा व मैप्स वाई-फाई पर स्विच हो जाएगा। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जब पहली बार वाई-फाई ओनली मोड इनेबल किया गया तो यह एक 'क्विक रिमाइंडर' दिखाता है जिसका मतलब है कि गीगल मैप्स अभी भी 'डाटा की थोड़ी खपत' करता है।

इसके अलावा एक और नया फीचर जो गूगल मैप्स एंड्रॉयड वर्जन 9.32 का इस्तेमाल कर रहे यूज़र को दिखा वो है मास ट्रांजिट डिले के लिए आने वाले नोटिफिकेशन। लगता है गूगल के इस नए फीचर को उन यूज़र को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो सार्वजनिक परविहन जैसे बस, ट्रेन या मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक,  इस फीचर में कुछ समस्या हैं और यह मैप्स ऐप पर क्रैश कर गया। हो सकता है सभी यूज़र तक पहुंचने से पहले इस फीचर में जरूरी सुधार किए जाएं। जो यूज़र इन नए फीचर को आधिकारिक तौर पर जारी होने से पहले आजमाना चाहते हैं वो एपीके मिरर के जरिए गूगल साइन्ड एपीके को गूगल मैप्स एंड्रॉयड के वर्जन 9.32.1 के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इस बात की गारंटी नहीं है कि नए फीचर इसमें दिखाएंगे ही।

हाल ही में, एंड्रॉयड गूगल मैप्स में एक नया सेक्शन जोड़ा गया जिससे यूज़र किसी लोकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी का सुझाव दे सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Google, Google Maps, Maps
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »