गूगल कैमरा ऐप पर अब मिलेगी गूगल गॉगल सुविधा

गूगल कैमरा ऐप पर अब मिलेगी गूगल गॉगल सुविधा
विज्ञापन
इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल एंड्रायड डिवाइस के अपने आधिकारिक कैमरा ऐप पर गूगल गॉगल सुविधा देने जा रही है। इस ऐप की मदद से किसी चीज की तस्वीर खींचकर उसके बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

यह प्रणाली कोई नई प्रणाली नहीं है, क्योंकि सर्च इंजन गूगल पहले से ही गूगल गॉगल का प्रयोग करती आ रही है।

गूगल गॉगल एक आभासी वास्तविकता (अगमेंटेट रियल्टी) ऐप है जो प्रयोक्ता को तस्वीर खींचकर उसके बारे में सर्च करने की सुविधा देती है। एंड्रायडअथॉरिटीडॉटकॉम ने रविवार को यह जानकारी दी।

गूगल गॉगल फिलहाल अंग्रेजी, फ्रेंच, इटालियन, जर्मन, स्पैनिश, पोर्टगुइज, रूसी और तुर्की भाषाओं को पढ़ सकता है और उसका अन्य भाषाओं में अनुवाद कर सकता है। इसके अलावा यह बारकोड स्कैनर के रूप में भी काम कर सकता है।

हालांकि गूगल गॉगल से तस्वीर खींचकर सर्च करने पर कई चीजें एक साथ आ जाती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे मनचाही चीज के चारो तरफ घेरा बनाकर उससे संबंधित जानकारी सर्च की जा सकती है।

गूगल ने वर्ष 2009 में गॉगल की शुरुआत की थी। लेकिन कुछ सालों बाद कंपनी ने इसे अपडेट करना छोड़ दिया और यह परियोजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। लेकिन अब गूगल ने एक बार इसकी सुध ली है और कैमरा ऐप के साथ जोड़ा है, ताकि सभी एंड्रायल प्रयोक्ताओं के फोन में यह सुविधा मुहैया कराई जा सके।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , android, google, google goggle
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »