• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google Fit का कमाल, अब iPhone और iPad के कैमरे से भी माप सकता है यूजर का हार्ट रेट

Google Fit का कमाल, अब iPhone और iPad के कैमरे से भी माप सकता है यूजर का हार्ट रेट

Google Fit ऐप पर कोई यूजर तब हार्ट रेट माप सकता है, जब वो रियर कैमरा लेंस पर हल्का प्रेशर डालता है।

Google Fit का कमाल, अब iPhone और iPad के कैमरे से भी माप सकता है यूजर का हार्ट रेट

हार्ट रेट मापने में लगभग 30 सेकंड लगते हैं। यूजर इस जानकारी को ऐप में सेव कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • 9to5Google ने iPhone 7 और iPad Pro से लिए गए हार्ट रेट को ट्रैक किया है
  • यूजर फ्रंट कैमरा की मदद से बीट्स प्रति मिनट (BPM) को ट्रैक कर सकते हैं
  • शरीर में ब्‍लड फ्लो को ट्रैक करके भी ऐप हार्टबीट को ट्रैक कर सकता है
विज्ञापन
अब iPhone और iPad यूजर भी Google Fit के जरिए अपने हार्ट और रेस्पिरेटरी रेट को ट्रैक कर सकते हैं। Google Fit ने कथित तौर पर iOS के लिए हार्ट और रेस्पिरेटरी रेट को ट्रैक करने की काबिलियत हासिल कर ली है। Google Fit ने iPhone के कैमरे का इस्‍तेमाल करके यह क्षमता पाई है। Google Fit ऐप पर कोई यूजर तब हार्ट रेट माप सकता है, जब वो रियर कैमरा लेंस पर हल्का प्रेशर डालता है। यह तब भी काम कर सकता है, जब स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी ना हो। इसके अलावा, यूजर फ्रंट कैमरा की मदद से बीट्स प्रति मिनट (BPM) को ट्रैक कर सकते हैं। Google Fit का हार्ट और रेस्पिरेटरी रेट ट्रैकिंग फीचर सबसे पहले फरवरी में Google Pixel स्मार्टफोन्स के लिए पेश किया गया था।

9to5Google ने बताया है कि iOS डिवाइसेज में इस्‍तेमाल हो रहे Google Fit को हार्ट और रेस्पिरेटरी रेट मेजरमेंट फीचर मिल रहे हैं। हार्ट रेट और BPM को मापने के लिए Google यूजर के शरीर की गतिविधियों को ट्रैक करता है।

जब यूजर रियर कैमरा के सेंसर पर उंगली रखते हैं और हल्‍का प्रेशर डालते हैं, तब Google Fit उनके हार्ट रेट को मापता है। जो यूजर लो-लाइट एनवायरनमेंट में हैं, उनके फोन का फ्लैश इस्‍तेमाल करके Google Fit ऐप बेहतर रिजल्‍ट देता है। शरीर में ब्‍लड फ्लो को ट्रैक करके भी ऐप हार्टबीट को ट्रैक कर सकता है। 

हार्ट रेट मापने में लगभग 30 सेकंड लगते हैं। इसके बाद एक ग्राफ सामने आ जाता है, जिसमें बीट्स प्रति मिनट की जानकारी भी होती है। प्रोसेस पूरा होने के बाद यूजर इसे Google Fit में सेव कर सकते हैं। 

इसी के साथ, iPhone का सेल्फी कैमरा यूजर के रेस्पिरेटरी रेट को ट्रैक कर सकता है। रेस्पिरेटरी रेट को ट्रैक करने के लिए यूजर को ऐप के डिस्प्ले में अपने सिर और धड़ को दिखाना होगा। ध्‍यान रहे कि इस दौरान फोन एकदम स्‍टेबल रहे। करीब आधे मिनट तक फोन को स्‍टेबल रखने के बाद रेस्पिरेटरी रेट को मापा जा सकता है। 9to5Google ने iPhone 7 और iPad Pro से लिए गए हार्ट और रेस्पिरेटरी रेट को ट्रैक किया है। 

Google ने फरवरी में Google Fit में हार्ट और रेस्पिरेटरी रेट मापने वाले फीचर्स पेश किए थे। इन फीचर्स को शुरुआत में पिक्सल स्मार्टफोन के लिए रिलीज किया गया था। इसके बाद यह बाकी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी मिलने लगा। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • कमियां
  • Low light camera performance not best in class
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए10 फ्यूज़न
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता1960 एमएएच
ओएसआईओएस 10
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »