Google Duo में जल्द ही 32 लोग बन सकेंगे ग्रुप कॉल का हिस्सा

Google ने हाल ही में ऐलान किया था कि Google Duo के ग्रुप कॉलिंग में जल्द ही सदस्यों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, हालांकि उस वक्त यह साफ नहीं था कि कितने लोगों की संख्या को ग्रुप कॉलिंग में जोड़ा जाएगा। 32 सदस्यों का दावा कथित तौर पर एक प्रमोशनल ईमेल में भी किया गया था।

Google Duo में जल्द ही 32 लोग बन सकेंगे ग्रुप कॉल का हिस्सा

Google Duo सहित वीडियो कॉलिंग ऐप्स की बढ़ी है मांग

ख़ास बातें
  • Google Duo ऐप Zoom और Facebook को देगा टक्कर
  • कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बढ़ गई है वीडियो कॉलिंग की मांग
  • गूगल डुओ के ग्रूप वीडियो कॉलिंग की शुरुआत 4 सदस्यों के साथ हुई थी
विज्ञापन
Google Duo ने हाल ही में ऐलान किया था कि यूज़र्स अब Web माध्यम के जरिए भी ग्रुप कॉल कर सकेंगे, जल्द ही आने वाले हफ्तों में यह सुविधा यूज़र्स के लिए रोलआउट की जाएगी। अब इसके कुछ दिनों बाद ही अब एक नए बड़े बदलाव जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक Google Duo जल्द ही ऐप में वीडियो कॉलिंग सदस्यों की संख्या बढ़ाने वाला है। Google ने एक पब्लिकेशन को इसकी पुष्टि दी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का दावा है कि डुओ पर जल्द ही 32 लोग एक साथ वीडियो कॉलिंग का मज़ा ले सकेंगे। आपको बता दें, यह नया बदलाव ऐसे वक्त में किया जा रहा है जब दुनियाभर के ज्यादातर लोग कोरोना वायरस महामारी के कारण अपने-अपने घरों में बंद है। न कोई दफ्तर जा पा रहा है न कोई किसी से मिल पा रहा है। ऐसे में घर से काम कर रहे लाखों लोगों व अपने घरवालों से दूर लोगों के पास बाहर की दुनिया से मुखातिब होने का केवल एक ही रास्ता रह जाता है, और वो हैं वीडियो कॉलिंग ऐप्स।

संकट के समय में लोगों की मदद के लिए अब सभी ऐप्स जरूरत के हिसाब से अपने फीचर्स में भी बदलाव कर रहे हैं। डुओ पर 12 से 32 लोगों की संख्या बढ़ने के अलावा एक नया फीचर भी जोड़े जाने की खबर है और वो है AR effects, जो कि यूज़र्स के फेशियल एक्सप्रेशन को मैच करता है। अपने हाल ही के कई अपडेट व बदलाव के जरिए Google Duo ऐप  Zoom और Facebook की वीडियो कॉलिंग फीचर्स को कड़ी टक्कर दे रहा है।

Android Police की रिपोर्ट के अनुसार, Google ने पब्लिकेशन को यह कंफर्म किया है कि Google Duo के ग्रुप कॉलिंग फीचर में जल्द ही 32 लोगों तक की संख्या को जोड़ा जाएगा। फिलहाल, इस प्लेटफॉर्म पर केवल 12 लोग ही एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल कर सकते हैं। इससे पहले मार्च में केवल 8 लोग ही एक ग्रुप वीडियो कॉल का हिस्सा बन सकते थे। याद दिला दें, अप्रैल 2019 में Google Duo का ग्रुप कॉलिंग फीचर 4 सदस्यों के साथ शुरू हुआ था।

गौरतलब है कि गूगल ने पहले भी कहा था कि Google Duo के ग्रुप कॉलिंग में जल्द ही सदस्यों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, हालांकि उस वक्त यह साफ नहीं था कि कितने लोगों की संख्या को ग्रुप कॉलिंग में जोड़ा जाएगा। 32 सदस्यों का दावा कथित तौर पर एक प्रमोशनल ईमेल में भी किया गया था।

अपने प्रमोशनल ईमेल में गूगल ने वादा किया है कि वह डुओ कॉल में AR इफेक्ट्स को जोड़ेगा, जो कि यूज़र्स के फेशियल एक्सप्रेशन के आधार पर बदलेगा। आपको बता दें, गूगल डुओ में अभी भी AR इफेक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल यह फेशियल एक्सप्रेशन के साथ नहीं बदलता।

यह भी साफ नहीं है कि यह नया फीचर कब गूगल डुओ के लिए रोलआउट किया जाएगा। हालांकि, यह मान लेना बिल्कुल सुरक्षित होगा कि यह नया अपडेट आने वाले दिनों में ज़ारी कर दिया जाएगा, क्योंकि खबर के अनुसार गूगल ने प्रमोशनल ईमेल भेजने शुरू कर दिए हैं।

इसके अलावा, Google ने हाल ही में ऐलान किया था कि अब Duo यूज़र्स जल्द ही Web version प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी ग्रुप कॉल कर सकेंगे। यह नया फीचर जल्द ही आने वाले हफ्तों में रोलआउट किया जाएगा। पहले इसका प्रिव्यू क्रोम पर उपलब्ध होगा और फिर इसे बड़े स्तर पर ज़ारी किया जाएगा। इसके अलावा इस वीडियो कॉलिंग ऐप में नया फैमिली मोड भी जोड़ा गया है, जो कि वीडियो कॉलिंग के दौरान के समय को और भी मजेदार बनाने के लिए आपको फन इफेक्ट्स और मास्क प्रदान करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Duo, Video Call, Coronavirus

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »