• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google ने प्ले स्टोर से बैन की ये 6 फ्रॉड करने वाली एंटीवायरस ऐप्स, कहीं आपके फोन में तो नहीं?

Google ने प्ले स्टोर से बैन की ये 6 फ्रॉड करने वाली एंटीवायरस ऐप्स, कहीं आपके फोन में तो नहीं?

चेक प्वाइंट रिसर्च के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर असली एंटीवायरस ऐप के तौर पर नजर आने वाली इन 6 एंड्रॉयड ऐप्स को शार्कबॉट मैलवेयर के लिए ड्रॉपर के रूप में देखा गया था।

Google ने प्ले स्टोर से बैन की ये 6 फ्रॉड करने वाली एंटीवायरस ऐप्स, कहीं आपके फोन में तो नहीं?

Photo Credit: Pexals/Sora Shizamaki

Google ने कथित तौर पर शार्कबॉट बैंक स्टीलर मैलवेयर से संक्रमित 6 ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है।

ख़ास बातें
  • Google ने शार्कबॉट बैंक स्टीलर मैलवेयर वाली 6 ऐप्स प्ले स्टोर से हटाईं।
  • इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर 15 हजार से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है
  • इन 6 एंड्रॉयड ऐप्स को शार्कबॉट मैलवेयर के लिए ड्रॉपर के रूप में देखा गया।
विज्ञापन
टेक दिग्गज गूगल (Google) ने कथित तौर पर शार्कबॉट बैंक स्टीलर मैलवेयर से संक्रमित 6 ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। जब तक इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया तब तक ये ऐप्स 15 हजार से अधिक बार डाउनलोड की जा चुकी थीं। ये सभी 6 ऐप्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए एंटीवायरस सॉल्यूशन को तौर पर डेवलप की गई थीं। ये ऐप्स कई वेबसाइट्स और सर्विस पर लोगों के लॉगिन क्रेडेंशियल्स को चुराते हुए जियोफेंसिंग सर्विस का इस्तेमाल करके टारगेट को चुनने के लिए डिजाइन की गई थी। इन ऐप्स का कथित तौर पर इटली और यूके में यूजर्स को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया था।
 

एंटीवायरस सॉल्यूशन होने का करती थीं दिखावा


चेक प्वाइंट रिसर्च के एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर असली एंटीवायरस ऐप के तौर पर नजर आने वाली इन 6 एंड्रॉयड ऐप्स को शार्कबॉट मैलवेयर के लिए ड्रॉपर के रूप में देखा गया था। शार्कबॉट एक एंड्रॉयड स्टीलर है, जिसका इस्तेमाल डिवाइस को संक्रमित करने और यूजर्स से लॉगिन क्रेडेंशियल और पेमेंट डिटेल्स चोरी करने के लिए किया जाता है। ड्रॉपर ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसका इस्तेमाल मैलिसियज पेलोड को डाउनलोड करने और यूजर्स के डिवाइस को संक्रमित करने के लिए किया जा सकता है।
 

इन देशों के यूजर्स के लिए तैयार किया गया मैलवेयर


इन 6 फ्रॉड एंटीवायरस ऐप्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शार्कबॉट मैलवेयर में एक जियोफेंसिंग फीचर का भी इस्तेमाल किया गया, जिसका इस्तेमाल स्पेसिफिक रीजन में यूजर्स को निशाना बनाने के लिए किया जाता है। चेक प्वाइंट रिसर्च की टीम के मुताबिक शार्कबॉट मैलवेयर को चीन, भारत, रोमानिया, रूस, यूक्रेन या बेलारूस के यूजर्स की पहचान करने के लिए डिजाइन किया गया है। मैलवेयर कथित तौर पर यह चेक कर सकता है कि इसे सैंडबॉक्स में कब चलाया जा रहा है और एग्जीक्यूशन और एनालिसिस रोकता है। चेक प्वाइंट रिसर्च ने इस दौरान 3 डेवलपर अकाउंट Zbynek Adamcik, Adelmio Pagnotto और Bingo Like Inc से 6 ऐप्स को देखा। टीम ऐपब्रेन के डाटा पर भी बात करती है, जिससे साफ होता है कि 6 ऐप्स को हटाए जाने से पहले कुल 15 हजार बार डाउनलोड किया गया था। गूगल प्ले स्टोर से हटाने के बाद भी इन डेवलपर्स की कुछ ऐप्स अभी भी थर्ड पार्टी मार्केट में मौजूद हैं।
 

गूगल की कार्रवाई


चेक प्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, 25 फरवरी को 4 मैलिसियज ऐप्स को देखा गया और 3 मार्च को गूगल को इसकी जानकारी दी गई। 9 मार्च को प्ले स्टोर से ऐप्स को हटाया गया। उसके बाद 15 मार्च और 22 मार्च को 2 और शार्कबॉट ड्रॉपर ऐप देखी गई, दोनों को ही कथित तौर पर 27 मार्च को हटाया गया था। चेक प्वाइंट रिसर्च की टीम के मुताबिक, यूजर्स को सिर्फ गूगल प्ले स्टोर, एप्पल ऐप स्टोर या अन्य किसी भरोसेमंद और वेरिफाई स्पेस से ही ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टॉल करना चाहिए। इस प्रकार सिक्योरिटी बनी रहती है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Apps, Antivirus Apps, Sharkbot Malware

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »