अब जीमेल पर यूज़र को खतरनाक लिंक के बारे में मिलेगी चेतावनी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2016 12:19 IST
ख़ास बातें
  • बिना ऑथेंटितेशन यूज़र की तस्वीर की जगह लाल प्रश्नवाचक चिन्ह दिखेगा
  • खतरनाक लिंक आने से वेब पर चेतावनी दिखाएगा
  • ये सिक्योरिटी अपडेट कुछ हफ्ते मे जारी कर दिए जाएंगे
ईमेल आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन कई बार यूज़र को साइबर सुरक्षा से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है। यूज़र के बचाव के लिए , गूगल ने अब दो नए सिक्योरिटी फीचर जारी किए हैं जिसका उद्देश्य जीमेल को पहले से और ज्यादा सुरक्षित ईमेल प्लेटफॉर्म बनाने का है। गूगल का कहना है कि नए फीचर को आने वाले कुछ हफ्तों में जारी कर दिया जाएगा।
 
सर्च इंजन गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि अगर किसी सेंडर को सेंडर पॉलिसी फ्रेमवर्क (एसपीएफ) या डीकेआईएम द्वारा ऑथेंटिकेट नहीं किया गया है तो वेब और एंड्रॉयड ऐप पर यूज़र को ऐसे सेंडर की प्रोफाइल पिक्चर की जगह लाल रंग का प्रश्नवाचक चिन्ह देखेंगा।
Advertisement

बात करें सिर्फ वेब की, तो गूगल अपने क्रोम ब्राउज़र और गूगल सर्च के सेफ ब्राउज़िंग फीचर को जीमेल पर भी ला रहा है। अगर यूज़र को ईमेल में ऐसा कोई लिंक मिलता है जिसके साथ कोई फिशिंग, मालवेयर या कोई अनचाहा सॉफ्टेवयर जु़ड़ा हुआ है तो यूज़र को नीचे की तरफ चेतावनी लिखी हुई दिखेगी।
 

 यह ध्यान देने वाली बात है कि जो यूज़र या लिंक ऑथेंटिकेट नहीं हैं वो खतरनाक भी हो सकते हैं या हो सकता है कि उनसे यूज़र को कोई नुकसान ना भी हो। सुरक्षा से जुड़ी ये चेतावनी यूज़र की प्रोफाइल में शामिल कर दिया गया है जिससे हैकर का शिकार होने से पहले वे सुरक्षा से जुड़ी बातें जान लें।
Advertisement

इससे पहले इसी साल, गूगल ने जीमेल में एक नया सिक्योरिटी फीचर जोड़ा था। ओसीआर के साथ जीमेल के डेटा लॉस प्रिवेंशन सर्विस में यह एक अपग्रेड था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gmail, Email, Gmail security feature

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.